10 दिन में घूम आएं अपने Dream प्लेस, 1 से 10 अप्रैल तक IRCTC के सस्ते टूर पैकेज से कश्मीर से गोवा तक घूमने का मौका

IRCTC Tour Package: इंडियन रेलवे ने 1 से 10 अप्रैल के बीच घूमने वालों के लिए खास और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किए हैं. आइए यहां पढ़ें पूरी डिटेल.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IRCTC Tour Package: 1 से 10 अप्रैल के बीच मौसम भी सुहावना होता है.

10-day India Tour: अचानक ट्रिप पर निकलने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन प्लानिंग और बजट अक्सर बीच में आ जाते हैं. ऐसे में अगर आपको पहले से तैयार पैकेज मिल जाए, जिसमें टिकट, होटल और घूमने की व्यवस्था सब शामिल हो, तो सफर कितना आसान हो जाता है. इसी जरूरत को समझते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कोर्पोरेशन ने 1 से 10 अप्रैल के बीच घूमने वालों के लिए खास और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किए हैं. मौसम भी इस समय सुहावना है कहीं हल्की बारिश तो कहीं ठंडी हवाएं, जो ट्रैवल को और खास बना देती हैं. आइए जानते हैं इन शानदार पैकेज की पूरी डिटेल.

1. बर्फ का मजा, कश्मीर टूर पैकेज

कश्मीर घूमने का सपना अब आसान हो गया है.

पैकेज नाम: HEAVENLY KASHMIR EX JAIPUR
शुरुआत: जयपुर से, 10 अप्रैल
अवधि: 5 रात/6 दिन
ट्रैवल: फ्लाइट और कैब सुविधा

आप श्रीनगर, सोनमर्ग, गुलमर्ग और पहलगाम जैसे खूबसूरत जगहों पर घूम सकेंगे.

कीमत:

सोलो: 51,040 रुपये
2 लोग: 40,890 रुपये प्रति व्यक्ति
3 लोग: 39,460 रुपये प्रति व्यक्ति
बच्चे: 33,960 रुपये

फैमिली के साथ जाना ज्यादा किफायती साबित होता है.

2. पहाड़ों की ठंडी वादियां, कर्नाटक टूर

कुर्ग और मैसूर की हरियाली आपका दिल जीत लेगी.

पैकेज नाम: KOFFEE WITH KARNATAKA
शुरुआत: हैदराबाद से, 1 अप्रैल
अवधि: 5 रात/6 दिन
ट्रैवल: फ्लाइट और कैब

कीमत:

सोलो: 16,700 रुपये
2 लोग: 14,010 रुपये प्रति व्यक्ति
3 लोग: 10,930 रुपये प्रति व्यक्ति
बच्चे: 9,810 रुपये

यह सबसे बजट-फ्रेंडली पैकेज है, खासकर दोस्तों के ग्रुप के लिए.

3. समंदर की सैर, गोवा रेल टूर

Goa का मजा लेना है तो यह पैकेज परफेक्ट है:

पैकेज नाम: चंडीगढ़ से गोवा रेल टूर पैकेज

शुरुआत: चंडीगढ़ से, 4 अप्रैल
अवधि: 5 रात और 6 दिन
ट्रैवल: ट्रेन और कैब

कीमत:

सोलो: 27,085 रुपये
2 लोग: 19,405 रुपये प्रति व्यक्ति
3 लोग: 18,595 रुपये प्रति व्यक्ति
बच्चे: 14,725

कम बजट में बीच और पार्टी दोनों का मजा.

क्यों खास हैं ये टूर पैकेज?

  • पहले से तय यात्रा कार्यक्रम कोई टेंशन नहीं.
  • फ्लाइट, ट्रेन और होटल प्लस कैब सब शामिल.
  • फैमिली और ग्रुप के लिए ज्यादा सस्ता.
  • अचानक ट्रिप प्लान करने वालों के लिए बेस्ट.

कैसे करें बुकिंग?

इन सभी पैकेज की बुकिंग आप इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कोर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Goa का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में बीच, पार्टी आ जाती है, लेकिन असली गोवा कुछ और है!