स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो जाए तो क्या करें? बस अपनाएं ये 5 आसान तरीके और पाएं मुलायम और चमकती त्वचा

Dry Skin Tips: अगर आप भी बदलते मौसम में चेहरे पर रूखी और बेजान हो रही त्वचा से परेशान हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Daily Skincare Tips for Dry Skin

Dry Skin Tips: सर्दियां हो या गर्मियां ड्राई स्किन की समस्या किसी भी मौसम में परेशान करने लगती है. मौसम बदलता नहीं है कि रूखी त्वचा, पपड़ी और खुजली शुरू हो जाती है. अगर आप भी बदलते मौसम में चेहरे पर रूखी और बेजान हो रही त्वचा से परेशान हैं, तो इस स्टोरी में बने रहिए. यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे असरदार नुस्खे शेयर करने वाले हैं, जो आपकी स्किन की ड्रायनेस को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं. यहां जानें आपको क्या करना होगा. 

कद्दू पल्प हाइड्रेशन मास्क: कद्दू के बीज हृदय स्वास्थ्य, बेहतर नींद, पाचन के लिए ही नहीं हाइड्रेशन के लिए भी बेहतरीन माने जाते हैं. इसमें विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल फाइबर पाया जाता है, जो स्किन के लिए कमाल है. इसे बनाने के लिए आपको दो चम्मच कद्दू का पल्प, एक  चम्मच शहद लगाकर 15 मिनट छोड़ दें. यह ड्राई पैचेज़ को तुरंत शांत करता है और स्किन पर हेल्दी ग्लो लाता है.

राइस जेली टोनर: इसे घर पर बनाने के लिए चावल को थोड़े पानी में उबालें और फिर गाढ़ा जेल जैसा पानी छान लें. जब पानी ठंड हो जाए, तो उसे कॉटन से लगाएं और फिर चेहरे पर अप्लाई करें.  यह स्किन को कूलिंग देगा, फ्लेकीनेस कम करता है और मॉइस्चर को लंबे समय तक रोके रखेगा. 

पपीता और शहद: पपीता और शहद को मिलाकर अगर आप चेहरे पर लगाते हैं, तो डरे स्किन से राहत पाई जा सकती है. पपीते में पाया जाने वाला पपाइन एंजाइम त्वचा को एक्सफोलिएट करता है. वहीं, शहद नमी को लॉक करने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए आपको दो चम्मच पका पपीता, एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट लगाए रखना है और फिर चेहरा धो लेना है.

Advertisement

इसे भी पढ़ें: No Gas Recipe: 120 सेकंड में बनाएं बिना LPG चूल्हे के ये 3 आसान रेसिपी...

Featured Video Of The Day
PM Modi In Rajya Sabha | 'कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों से बचना होगा...': राज्यसभा में बोले PM मोदी