डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया पीले दांतों को चमकाने का घरेलू हर्बल पाउडर, कैविटी, दर्द और दाग धब्बे हो जाएंगे गायब

Teeth Whitening Home Remedies: मशहूर हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने एक आसान और नेचुरल हर्बल मंजन का नुस्खा बताया है, जिसे घर पर तैयार किया जा सकता है. यह दांतों की सफेदी बनाए रखने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बना सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Teeth Whitening Remedies: यह मंजन पूरी तरह से नेचुरल चीजों से तैयार होता है.

Peele Danto Ko Safed Banane Ka Upay: आजकल दांतों की समस्या बहुत आम हो गई है. कम उम्र में ही दांतों का पीला पड़ना, कैविटी बनना, मसूड़ों से खून आना और ठंडा-गरम लगना जैसी शिकायतें बढ़ रही हैं. बाजार में मिलने वाले कई टूथपेस्ट और मंजन केमिकल से भरे होते हैं, जो तुरंत सफेदी तो दे देते हैं, लेकिन लंबे समय में दांतों और मसूड़ों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. इसी बीच मशहूर हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने एक आसान और नेचुरल हर्बल मंजन का नुस्खा बताया है, जिसे घर पर तैयार किया जा सकता है. उनका दावा है कि अगर इस पाउडर का रेगुलर इस्तेमाल 1 महीने तक किया जाए, तो यह दांतों की सफेदी बनाए रखने के साथ-साथ उन्हें मजबूत भी बना सकता है.

किन चीजों से बनता है यह हर्बल मंजन?

यह मंजन पूरी तरह से नेचुरल चीजों से तैयार होता है. इसमें 5 आसानी से मिलने वाले इंग्रेडिएंट मिले होते हैं, जिनमें शामिल हैं:-

1. नीम पाउडर

नीम में शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. यह मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करता है और मसूड़ों को हील करने में मदद करता है. नीम दांतों की जड़ों को मजबूत करने में भी सहायक है.

2. लौंग पाउडर

लौंग को प्राकृतिक पेनकिलर माना जाता है. इसमें मौजूद तत्व दांत दर्द को कम करने और इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं.

3. हल्दी पाउडर

इस पाउडर में मौजूद हल्दी सूजन कम करने और प्राकृतिक हीलिंग के लिए जानी जाती है. मसूड़ों की सूजन और जलन में यह राहत देती है. 

4. सेंधा नमक

सेंधा नमक में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दांतों को गहराई से साफ करता है और दाग-धब्बों को हटाने में बेहद मदद साबित हो सकता है.

Advertisement

5. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा दांतों के पीलेपन को कम करने का एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है. यह हल्के स्क्रब की तरह काम करता है और दातों से पीलेपन को दूर कर देता है. 

कैसे बनाएं यह मैजिकल पाउडर?

इस हर्बल मंजन को बनाना बेहद आसान है.

सामग्री:

  • 2 टेबल स्पून नीम पाउडर
  • 1 टेबल स्पून लौंग पाउडर
  • 1 टेबल स्पून हल्दी पाउडर
  • 1 टी स्पून सेंधा नमक
  • 1 टी स्पून बेकिंग सोडा

इन सभी चीजों को एक साफ बर्तन में अच्छी तरह मिला लें. फिर इस मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख दें. यह पाउडर लगभग 3 महीने तक सुरक्षित रह सकता है.

Advertisement

इस्तेमाल कैसे करें?

  • थोड़ा सा पाउडर हाथ में लें.
  • साफ और सूखे ब्रश से हल्के हाथों से दांतों पर लगाएं.
  • 2 से 3 मिनट तक धीरे-धीरे ब्रश करें.
  • दिन में 2 बार रेगुलर इस्तेमाल करें.

ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से ब्रश न करें, ताकि मसूड़ों को नुकसान न पहुंचे.

क्या हैं इसके फायदे?

  • कैविटी और प्लाक को कम करने में मदद
  • दांतों के पीलेपन और दाग-धब्बों को हटाना.
  • मसूड़ों को मजबूत बनाना.
  • ठंडा-गरम लगने की समस्या में राहत.
  • मुंह की बदबू दूर करना.

इस पाउडर में नीम और लौंग जैसे शक्तिशाली प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और मुंह को साफ-स्वस्थ बनाए रखते हैं.

हालांकि यह मंजन प्राकृतिक है, लेकिन अगर दांतों में ज्यादा दर्द, सूजन या गंभीर समस्या हो तो दंत चिकित्सक से सलाह जरूर लें. यह घरेलू उपाय सहायक हो सकता है, लेकिन डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है.

Advertisement

डॉक्टर सलीम जैदी का यह नेचुरल हर्बल मंजन एक आसान और जीरो-केमिकल विकल्प हो सकता है. रेगुलर और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह दांतों की सफेदी और मजबूती बनाए रखने में मदद कर सकता है

Featured Video Of The Day
Lucknow में Lal Baradari Masjid के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने की कोशिश, हिरासत में छात्र