DIY Lip Balm: सर्दियों में रूखे और फटे होंठों को बनाएं सॉफ्ट, घर पर इन 5 तरीकों से बनाएं नेचुरल लिप बाम

Homemade Lip Balm: सर्दियों में ठंडी हवाओं के कारण होंठ रूखे, बेजान और फटने लगते हैं. ऐसे में शहद, वैसलीन, चुकंदर, गुलाब की पंखुड़ियों, नारियल तेल और बीवैक्स की मदद से घर पर पांच तरह के लिप बाम तैयार कर सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शहद और वैसलीन से बनाएं लिप बाम
ndtv

सर्दियों में ठंडी हवाओं का असर सिर्फ चेहरे और हाथों पर ही नहीं, बल्कि होंठों पर भी दिखाई देने लगता है. इस मौसम में होंठ रूखे और बेजान हो जाते हैं. कई बार उन पर पपड़ी जमने लगती है और दरारें पड़ने से हंसने या खाना खाने में भी परेशानी होती है. ऐसे में होंठों की सही देखभाल करना जरूरी है. बाजार में मिलने वाले लिप बाम के अलावा आप घर पर भी कुछ आसान चीजों की मदद से लिप बाम तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 तरीके, जिनसे आप घर पर लिप बाम बना सकती हैं.

शहद और वैसलीन से बनाएं लिप बाम

स्किन एक्सपर्ट ने बताया कि शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है. वहीं वैसलीन होंठों की नमी को लॉक करता है. इसे बनाने के लिए एक छोटी कटोरी में एक चम्मच वैसलीन लें और आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच नारियल का तेल मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर साफ और सूखे छोटे कंटेनर में भर लें. इस लिप बाम को रात में सोने से पहले होंठों पर लगा सकती हैं.

चुकंदर से तैयार करें टिंटेड लिप बाम

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप होंठों को नमी देने के साथ हल्का गुलाबी रंग भी देना चाहती हैं तो चुकंदर से लिप बाम तैयार कर सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको चुकंदर को कद्दूकस करके उसका थोड़ा रस निकाल लेना है. इसके बाद एक छोटी कटोरी में एक चम्मच वैसलीन लें. इसमें चुकंदर के रस की कुछ बूंदें मिलाएं. जब आप दोनों को मिक्स कर लें तो फ्रिज में रखें.

गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं लिप बाम

बता दें कि गुलाब की सूखी पंखुड़ियों को पीसकर बारीक पाउडर बना लें. अब एक चम्मच वैसलीन में थोड़ा सा गुलाब पाउडर और कुछ बूंदें बादाम का तेल मिलााएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके छोटे कंटेनर में भर लें. यह लिप बाम होंठों को नमी देने के साथ हल्की खुशबू भी देगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें- आंखों में लगाती हैं काजल, आईलाइनर और ग्लिटर? एक्सपर्ट से जान लें जरूरी टिप्स, वरना बढ़ सकती है परेशानी

नारियल तेल से बनाएं बाम

बता दें कि नारियल तेल स्किन को मुलायम बनाने में मदद करता है. जब सर्दियां शुरू हो जाती है तो स्किन टाइट होने लगती है. इसी टाइट स्किन में यह बहुत ही फायदेमंद होता है. सर्दियों में रूखे होंठों की देखभाल के लिए इससे लिप एक चम्मच नारियल तेल लें. इसमें एक चम्मच वैसलीन मिलाएं. दोनों चीजों को हल्का गर्म करके पिघला लें. अच्छी तरह मिलाकर साफ और सूखे कंटेनर में डाल दें.

Advertisement

बीवैक्स से तैयार करें लिप बाम

बीवैक्स यानी मधुमक्खी के मोम का इस्तेमाल लिप बाम को गाढ़ा बनाने के लिए किया जाता है. इसे बनााने के लिए एक चम्मच बीवैक्स में एक चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच बादाम का तेल मिलाएं. डबल बॉयलर की मदद से सभी चीजों को पििघलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब इसे साफ डिब्बी में भरकर जमने दें.

ये भी पढ़ें- दही और बेसन से घर पर फेशियल कैसे बनाएं? 20 रुपये में फेस पैक बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
अनंतारा होटल में भीषण आग से राजस्व अधिकारी की जिंदा जलकर मौत
Topics mentioned in this article
Homemade Lip Balm
Diy Lip Balm

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं