हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक 'भजन क्लबिंग' इवेंट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खंजरी (डफली जैसा वाद्य यंत्र) बजाई. जिसके बाद यह पारंपरिक वाद्य यंत्र एक बार फिर चर्चा में आ गया. खंजरी देखने में डफली या टैम्बुरिन जैसी होती है और भजन-कीर्तन से लेकर लोक संगीत तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है. खास बात यह है कि इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आपको बाजार से कोई महंगा सामान खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर में पड़े कुछ वेस्ट सामान को इस्तेमाल करके आप एक छोटी सी खंजरी बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान DIY तरीका.
बांस के टुकड़े से तैयार होगी खंजरी
वीडियो में बताए गए तरीके के अनुसार खंजरी बनाने के लिए सबसे पहले बांस का एक टुकड़ा लेना होगा. बांस को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसके एक हिस्से में सावधानी से कट लगाएं. यही हिस्सा आगे धातु के छल्ले लगाने के काम आएगा. बांस काटते समय हाथों में दस्ताने पहनना और तेज औजार का इस्तेमाल सावधानी से करना जरूरी है.
पुराने लोहे के ढक्कन आएंगे काम
इसके बाद घर में पड़ी कांच की बोतलों (कोल्ड ड्रिंक की बोतल के ढक्कन) के लोहे के ढक्कन यानी छोटे मेटल कैप या बाजार में मिलने वाले हल्के धातु के छल्ले लिए जा सकते हैं. अगर पुराने ढक्कन इस्तेमाल कर रहे हैं तो उनके किनारे अच्छी तरह साफ कर लें. कहीं कोई नुकीला हिस्साा हो तो उसे पहले सुरक्षित तरीके से हटा दें.
ये भी पढ़ें- प्याज के छिलकों से खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से फूलों से लद जाएगा पौधा
ऐसे लगाएं छल्ले
अब बांस में किए गए कट वाले हिस्से में इन धातु के छल्लों को लगाने का काम करें. इसके लिए बांस में छोटी लकड़ी का सपोर्ट देने की बात वीडियो में बतााई गई है. छल्लों को इस तरह लगाएं कि वे हिलने पर आपस में टकराा सकें. यही टकराने की आवाज खंजरी में झंकार पैदा करती है.
घर पर बनाएं अपना देसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट
कुछ ही सामान और थोड़ी मेहनत से तैयार यह DIY खंजरी बच्चों और बड़ों के लिए एक क्रिएटिव एक्टिविटी बन सकती है. पुराने सामान को दोबारा इस्तेमाल करने का यह एक दिलचस्प तरीका भी है. हालांकि, बांस कााटने या धातु के ढक्कन लगाने का काम बच्चों को अकेले नहीं करना चाहिए. किसी बड़े की निगरानी में ही इसे तैयाार करें.
ये भी पढ़ें- एग्जॉस्ट फैन पर जम गई चिपचिपी गंदगी? 15 मिनट में ऐसे करें साफ, जान लें आसान नुस्खा