कबाड़ से जुगाड़: एक पुरानी प्लास्टिक की बोतल और बन गई गुलाल वाली पिचकारी, बच्चों को खूब पसंद आएगी ये DIY Pichkari, बचेंगे पैसे भी

Homemade Holi Pichakaree:  इस DIY आइडिया के साथ आप होली की तैयारियों में थोड़ा क्राफ्टीपन और ढेर सारी रंगीन खुशियां जोड़ सकते हैं. यहां जानें घर पर पिचकारी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ghar Par Pichkari Kaise Banaen

Homemade Holi Pichakaree: रंगों के बिना होली कैसी, होली का असली मजा तभी आता है, जनब हाथ में रंगों के साथ पिचकारी हो, लेकिन बाजार की पिचकारियां हर बार टिकाऊ हों, यह जरूरी नहीं है. इसलिए इस स्टोरी में हम आपको घर पर पिचकारी कैसे बनाई जा सकती है इसके बारे में बताने वाले हैं क्योंकि घर में मौजूद साधारण चीज़ों से तैयार की गई पिचकारी न केवल सुरक्षित होती है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर विकल्प बन जाती है. इस DIY आइडिया के साथ आप होली की तैयारियों में थोड़ा क्राफ्टीपन और ढेर सारी रंगीन खुशियां जोड़ सकते हैं. यहां जानें घर पर पिचकारी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए होगा और कैसे बनानी होगी.

सामग्री:

  • एक प्लास्टिक की बोतल 
  • पेन 
  • एक पेपर 
  • ग्लू

घर पर पिचकारी कैसे बनाएं?

घर पर पिचकारी बनाने के लिए सबसे पहले एक प्लास्टिक बोतल लें, इसके ढक्कन में सावधानी से एक छोटा सा छेद कर दें. अब एक पेन लें, उसकी इंक निकालकर खाली बॉडी को ढक्कन में बने छेद के अंदर फिट कर दें और ढक्कन को अच्छी तरह बंद कर दें. इसके बाद एक सफेद पेपर लें और उस पर अपनी पसंद के अनुसार “हैप्पी होली” लिखकर उसे रंग-बिरंगे डिज़ाइनों से सजा दें. अब बोतल की बाहरी सतह पर ग्लू लगाएं और तैयार किया हुआ पेपर अच्छी तरह चिपका दें. अंत में बोतल को खोलें, उसके अंदर गुलाल भरें और ढक्कन को कसकर बंद कर दें. बस आपकी घर पर बनी आसान और रंग-बिरंगी पिचकारी तैयार है. घर पर कुछ चीजों से बनाई गई यह पिचकारी आपके बच्चों के लिए भी एक सुरक्षित विकल्प है.

इसे भी पढ़ें: Instagram पर फॉलोअर्स और व्यूज़ के चक्कर में कहीं आप भी तो नहीं खेल रहे, रॉक-पेपर-सीजर फूड गेम, जानें कैसे जानलेवा हो सकता है ये

Advertisement
Featured Video Of The Day
महायुद्ध में फंस गए ट्रंप! आखिर पीछे हटने को क्यों हुए मजबूर? जंग के 25वें दिन का हाल