कम घी-तेल में भी पूरी रात जलता रहेगा दिया, इस दिवाली जरूर ट्राई करें ये हैक

डिजिटल क्रिएटर नेहा श्रीकांत गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नेहा ने एक ऐसा हैक बताया है जिसकी मदद से आप कम तेल और घी में भी दिये को रातभर जला सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस हैक से पूरी रात जलता रहेगा दिया
(Photo Credit: @foodies_by_neha/Instagram)

दिवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में लोग तमाम तैयारियों में जुट गए हैं. दिवाली रोशनी का त्योहार है. इस मौके पर लोग अपने घरों को दियों से खूबसूरत सजाते हैं. लेकिन कई बार खूब घी या तेल डालने के बाद भी दिपक जल्दी बंद हो जाता है. ऐसे में आपको इसे बार-बार जलाना पड़ता है. इसी परेशानी को कम करने के लिए डिजिटल क्रिएटर नेहा श्रीकांत गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में नेहा ने एक ऐसा हैक बताया है जिसकी मदद से आप कम तेल और घी में भी दिये को रातभर जला सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे- 

चाहिए होंगी ये चीजें

इस हैक के लिए आपको कुछ आम चीजों की जरूरत होगी. जैसे- 

  • 500 मिली तेल या घी
  • 2 मोमबत्तियां
  • दीये की बाती
  • लगभग 8-10 कपूर के टुकड़े और 
  • सजावट के लिए स्पार्कल पाउडर. 
क्या करें? 
  • सबसे पहले एक कड़ाही या पैन में थोड़ा घी या तेल लें. 
  • तेल हल्का गर्म हो जाए, तब इसमें दो बड़ी मोमबत्तियां और कपूर डाल दें. 
  • इस मिश्रण को तब तक गर्म करें, जब तक मोमबत्तियां और कपूर पूरी तरह पिघल न जाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें.
  • अब, आप चाहें, तो इस मिश्रण में अपनी पसंद के अनुसार कोई स्पार्कल पाउडर भी डाल सकते हैं.
  • इसके बाद मिट्टी के दियों में रूई की बाती बनाकर रखें और फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा ये मिश्रण डालते जाएं.
  • सभी दियों में बाती और मिश्रण डालकर इसे करीब 2 घंटे के लिए सेट होने के लिए छोड़ दें. 
  • जब दीपक में मिश्रण पूरी तरह जम जाएगा, तब आप इसे जला सकते हैं. 

नेहा गुप्ता बताती हैं कि इस तरह तैयार दिये मोम, कपूर और तेल की वजह से धीरे-धीरे रातभर जलते रहेंगे और आपको इसमें बार-बार तेल डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप चाहें, तो इस दिवाली ये हैक ट्राई कर सकते हैं और अभी से इन दियों को तैयार कर रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- घर से चूहों को कैसे खत्म करें? जानें बिना मारे चूहे भगाने का असरदार नुस्खा
 

Featured Video Of The Day
खड़गे की PM पर टिप्पणी पर घमासान, इमरान मसूद बोले - जैसा बोलोगे उससे ज्यादा सुनोगे, कोई माफी नहीं
Topics mentioned in this article
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं