दिल्ली से 7-8 घंटे की ड्राइव पर बसा है ये खूबसूरत हिल स्टेशन, शिमला-मसूरी की भीड़ से दूर मिलेगा सुकून

Chakrata Travel Guide: दिल्ली से करीब 7-8 घंटे की ड्राइव पर स्थित चकराता वीकेंड ट्रिप के लिए अच्छा विकल्प है. यहां टाइगर फॉल, देवबन, चिलमिरी नेक जैसे खूबसूरत ठिकाने हैं. भीड़ से दूर पहाड़, जंगल, ट्रेकिंग और सुकून भरी छुट्टी का मजा लिया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चकराता वीकेंड ट्रिप
ndtv

अगर आप दिल्ली की भीड़ और रोजमर्रा की भागदौड़ से कुछ दिन दूर पहाड़ों में सुकून चाहते हैं. लेकिन शिमला, मसूरी या नैनीताल जैसी भीड़ वाली जगह नहीं जाना चाहते, तो चकराता अच्छा विकल्प हो सकता है. उत्तराखंड के देहरादून जिले में बसा यह हिल स्टेशन करीब 2,118 मीटर की ऊंचाई पर है और दिल्ली से सड़क मार्ग से लगभग 320-350 किलोमीटर दूर पड़ता है. 

चकराता क्यों है खास?

चकराता देवदार, ओक और दूसरे पहाड़ी पेड़ों से घिरा शांत इलाका है. यहां आपको सिर्फ पहाड़ों के नजारे ही नहीं, बल्कि जंगल, झरने, ट्रेकिंग और व्यू पॉइंट भी मिलते हैं. उत्तराखंड पर्यटन के मुताबिक, यह जगह नेचर लवर्स और ट्रेकिंग पसंद करने वालों के लिए अच्छी है.

दिल्ली से चकराता कैसे पहुंचें?

दिल्ली से चकराता जाने के लिए रोड ट्रिप सबसे सुविधाजनक विकल्प है. आप दिल्ली से देहरादून, विकासनगर और कालसी होते हुए चकराता पहुंच सकते हैं. दिल्ली से दूरी रूट के हिसाब से बदल सकती है. इसलिए सामान्य ट्रैफिक में करीब 7-9 घंटे का समय मानकर चलनाा बेहतर है. ट्रेन से जाने वालों के लिए देहरादून सबसे नजदीकी प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जबकि जॉली ग्रांट एयरपोर्ट सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है. 

ये भी पढ़ें- जयपुर घूमने का है प्लान? जानिए अक्टूबर का महीना क्यों रहेगा बेस्ट, ये रही खास वजहें

टाइगर फॉल जरूर जाएं

चकराता की ट्रिप टाइगर फॉल के बिना अधूरी मानी जाती है. यह घने जंगलों के बीच स्थित खूबसूरत झरना है. यहां पहुंचने के लिए सड़क के बाद पैदल रास्ता भी तय करना पड़ता है. बारिश के मौसम में राास्ता फिसलन भरा हो सकता है, इसलिए अच्छे ग्रिप वाले जूते पहनना बेहतर रहेगा.

Advertisement

देवबन में मिलेगा पहाड़ों का सुकून

अगर आपको भीड़ से दूर प्रकृति के बीच समय बिताना है तो देवबन जा सकते हैं. यह चकराता के आसपास का घना जंगल वाला इलाका है, जहां से हिमालयी पहाड़ों के खूबसूरत नजाारे दिखाई देते हैं. 

दो दिन में ऐसे बनाएं प्लान

पहले दिन सुबह दिल्ली से निकलकर चकराता पहुंचें, होटल या होमस्टे में चेक-इन के बाद शाम को किसी व्यू पॉइंट पर जाएं. दूसरे दिन टाइगर फॉल और आसपास की जगहें घूम सकते हैं. अगर ट्रेकिंग का शौक है तो ट्रेल के लिए अलग से समय रखें. बारिश के दिनों में पहाड़ी रास्तों पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति जरूर जांच लें. ट्रेक के दौरान पानी, जरूरी दवाइयां, पावर बैंक, रेन जैकेट और अच्छे जूते साथ रखनाा समझदारी होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- केवल 5 हजार रुपये में घूम आएं ये उत्तराखंड के 3 गांव, दिल्ली-NCR वालों के लिए परफेक्ट है ये लॉन्ग वीकेंड

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | INDIA Alliance Protest पर एंकर ने पूछा सवाल कांग्रेस प्रवक्ता से नहीं बना जवाब!
Topics mentioned in this article
Chakrata Travel Guide
Budget Trip