दीपिका पादुकोण के ऑल ब्‍लैक लुक ने जीता दिल, डायमंड पर टिकी लोगों की नजरें, देखें Photos

साल 2024 में बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका का ये लुक अब वायरल है. मां बनने के बाद भी दीपिका की फिटनेस कमाल की है और वे ग्‍लैमर क्‍वीन की तरह दिख रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को स्‍टाइल डीवा कहा जाता है. वे इतनी खूबसूरत हैं कि उनके फैंस उनके हर लुक को रिक्रिएट करने की कोशिश करते हैं. दीपिका का लुक हमेशा मॉडर्न और एलीगेंट होता है. उनकी लेटेस्‍ट तस्‍वीरों में भी वे बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनकी फोटोज देखकर फैंस कह रहे हैं कि वे सच में फैशन आइकन हैं. दीपिका ने अपनी ये तस्‍वीरें इंस्‍टाग्राम पर शेयर कीं, जिसके बाद ये वायरल हो रही हैं. उनके फैंस जमकर लाइक्‍स और कमेंट्स कर रहे हैं. ये तस्‍वीरें 7 फरवरी को दुबई में हुए कार्टियर गाला की हैं.

दीपिका पादुकोण का लेटेस्‍ट ऑल-ब्‍लैक लुक 

इन तस्‍वीरों में दीपिका पादुकोण बॉडीकॉन गाउन में नजर आ रही हैं. दीपिका ने अपने ऑल-ब्लैक लुक से फैंस को दीवाना बना दिया है. तस्‍वीरों को देखकर ना केवल उनके इस खूबसूरत आउटफिट बल्कि ज्‍वेलरी की भी खूब चर्चा हो रही है. दीपिका ने डायमंड का नेकलेस और ईयरिंग्‍स कैरी किए हैं, जो उनकी पर्सनेलिटी को और दिलकश बना रहे हैं. 

दीपिका ने इस इवेंट के लिए मशहूर डिजाइनर गौरव गुप्ता का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना है. गौरव गुप्ता ने भी 8 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्‍ट किया है और इस आउटफिट की बारीकियों व खूबियों, इसे तैयार करने के प्रोसेस के बारे में बताया है. 

(Photo: Instagram@deepikapadukone)

‘धुरंधर' के 'हमजा' की बेगम ने ढाया कहर, हर तरफ हुस्‍न के चर्चे

दीपिका ने इस लुक में जो हीरे का हार और ईयरिंग्‍स पहने हैं, वे काफी खूबसूरत हैं और उन्‍हें यूनिक लुक दे रहे हैं. उनके फैंस को दीपिका की ज्‍वेलरी भी खूब पसंद आ रही है. 

Advertisement

(Photo: Instagram@deepikapadukone)

साल 2024 में बेटी दुआ के जन्म के बाद दीपिका का ये लुक अब वायरल है. मां बनने के बाद भी दीपिका की फिटनेस कमाल की है और वे ग्‍लैमर क्‍वीन की तरह दिख रही हैं.

(Photo: Instagram@deepikapadukone)

साड़ी में दिखना चाहती हैं स्लिम और लंबी, काम के हैं ये 5 हैक्स, हर कोई देखता रह जाएगा

Advertisement

बता दें कि इस समय दीपिका पादुकोण के पति रणवीर सिंह फिल्म धुरंधर की सक्सेस को लेकर सुर्खियों में हैं. अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब दीपिका की नई फिल्‍म रिलीज होगी. 
(Photo: Instagram@deepikapadukone)

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल का सबसे बड़ा सियासी मुकाबला! Mamata vs Suvendu Adhikari | Rahul Kanwal