Dark Mehendi Tips: मेहंदी में क्या मिलाएं जो एकदम गाढ़ी रचे? रंग गहरा करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Dark Mehendi Tips: मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली मेहंदी चुनें और लगाने से पहले हाथ साफ रखें. मेहंदी को पर्याप्त समय तक लगा रहने दें. हटाने के बाद पानी से बचें, जबकि बाम और तेज तेल लगाने से परहेज करें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मेहंदी के पेस्ट में क्या मिलाएं
ndtv

करवाचौथ हो या शादी-ब्याह, हाथों पर गहरी रची मेहंदी खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. लेकिन कई बार सुंदर डिजाइन के बावजूद मेहंदी का रंग हल्का रह जाता है. ऐसे में लोग मेहंदी में लौंग, चायपत्ती, कॉफी और चीनी जैसी चीजें मिलाने के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. हालांकि, इन तरीकों से गहरा रंग मिलने की गारंटी नहीं है. मेहंदी का रंग उसकी गुणवत्ता, स्किन और उसे लगाने के तरीके पर भी निर्भर करता है. कुछ सावधानियां बरतकर रंग को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं मेहंदी को गाढ़ा रचाने के 7 आसान तरीके.

मेहंदी के पेस्ट में क्या मिलाएं?

अगर आप भी करवाचौथ पर घर मेहंदी का पेस्ट बनाने की सोच रही हैं तो सबसे पहले आप मेहंदी का पेस्ट बनाते समय या लगाने से पहले हाथों पर नीलगिरी का तेल लगााएं. इसकी गर्माहट मेहंदी के रंग को बहुत गहरा करती है. इसके अलावा, पानी में 4-5 लौंग उबाल लें. जब पानी आधा रह जाए तो उसे ठंडा करके उसी पाानी से मेहंदी का पाउडर घोलें. पेस्ट में थोड़ी सी चीनी मिलाने से मेहंदी सूखने के बाद त्वचा से तुरंत छूटकर गिरती नहीं है, जिससे उसे रचने का पूरा समय मिलता है. साथ ही पानी में चायपत्तीी या कॉफी पाउडर उबालकर उस पानी से मेहंदी घोलने पर मेहंदी का बेस कलर ही गहरा हो जाता है.

मेहंदी लगाने से पहले हाथ साफ करें

जानकारी के अनुसार, मेहंदी लगाने से पहले हाथों को साबुन से धोकर अच्छी तरह सुखा लें. हाथों पर क्रीम, लोशन या तेल की मोटी परत नहीं होनी चाहिए. इससे मेहंदी त्वचा के संपर्क में अच्छी तरह आ सकेगी. मेहंदी लगाने से ठीक पहले वैक्सिंग या स्क्रबिंग करने से बचें, क्योंकि इससे स्किन में जलन हो सकती है. मेहंदी का रंग उसकी गुणवत्ता और तााजगी पर भी निर्भर करता है. पैकेट वाली मेहंदी खरीदते समय सामान और इस्तेमाल संबंधी निर्देश जरूर पढ़ें. खासकरर ऐसे कोन से बचें, जिनमें खतरनाक केमिकल होने का पताा न हो.

नींबू और चीनी का करें इस्तेमाल

महंदी लगाने से पहले एक बाउल लें और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें और उसमें थोड़ी सी चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसमें पानी का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह प्रभााव को कम सकता है. हाथ में मेहंदी लगाने के कुछ समय बाद जब आपकी मेहंदी सूख जाए तो एक कॉटन बॉल लें और उसे नींबू और चीनी से तैयार पेस्ट में भिगो दें और मेहंदी पर हल्काा सा लगा लें. इसके बाद जब मेहंदी सूख जाए तो इसे छुड़ाने में भी सरसों तेल बहुत मददगार होता है. मेहंदी को छुड़ाने के बाद एक बार फिर थोड़ा-सा सरसों तेल लेकर अपने हाथ-पैर पर अच्छी तरहह लगाएं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: रिश्ता कितना भी पुराना हो, पार्टनर को लेकर न लगाएं ये 3 अनुमान, बिगड़ सकती है रिलेशनशिप

मेहंदी को प्राकृतिक रूप से सूखने दें

बता दें कि मेहंदी लगाने के बाद उसे पूरा समय दे और आराम से लगा रहने दें. तेज गर्मी, हेयर ड्रायर या हीटर से जल्दी सुखाने की कोशिश न करें. मेहंदी सूखने पर उसे धीरे-धीरे हटााएं और स्किन को रगड़ने से बचें. मेहंदी हटाने के तुरंत बाद हाथ धोने के बजाय कुछ समय पानी से बचना मददगाार हो सकता है. मेहंदी का रंग अगले 24 से 48 घंटों में धीरे-धीरे गहरा होता है. इसलिए रंग को विकसित होने के लिएए समय दें.

Advertisement

मेहंदी पर लगाएं तेल

मेहंदी हटाने के बाद स्किन पर थोड़ा सा साधारण तेल लगाया जा सकता है, अगर उससे आपको परेशानी नहीं होती. हालांकि, सरसों का तेल रंग गहरा करने का पक्काा तरीका नहीं है. वहीं, मेहंदी पर बाम या पिपरमिंट ऑयल लगाने से बचें, क्योंकि इनमें मौजूद तत्व स्किन में जलनन या एलर्जी पैदा कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- छलनी, चांद और करवा वाले ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन हाथों को देंगे रॉयल लुक, यहां देखें लेटेस्ट पैटर्न

Featured Video Of The Day
MLC Election Results: यूपी में BJP को 3 सीटों पर जीत, सपा 2 पर आगे, गोरखपुर में क्यों मचा बवाल?
Topics mentioned in this article
How To Get Dark Mehndi In 2 Minutes
How To Dark Mehndi Colour In Hands Naturally
Lifestyl News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं