कड़ी पत्ते के पौधे पर ज्यादा पत्ते कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे बनाएं

गार्डनिंग एक्सपर्ट चेतना भल्ला ने कड़ी पत्ते के पौधे पर ज्यादा पत्तियां लाने, पौधे को घना बनाने और पौधे की सही तरीके से देखभाल करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इस बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कड़ी पत्ते के पौधे को घना बनाने के लिए क्या करें?
(Photo Credit: NDTV)

अगर आपने भी अपने घर में कड़ी पत्ते का पौधा लगाया है, लेकिन ये पौधा घना नहीं हो रहा है, पौधे की लंबाई तो बढ़ रही है लेकिन इसपर पत्तियां ज्यादा नहीं आ रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इसे लेकर गार्डनिंग एक्सपर्ट चेतना भल्ला ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कड़ी पत्ते के पौधे पर ज्यादा पत्तियां लाने, पौधे को घना बनाने और पौधे की सही तरीके से देखभाल करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इस बारे में-  

कड़ी पत्ते के पौधे को कहां रखें?

गार्डनिंग एक्सपर्ट कहती हैं, कड़ी पत्ते का पौधा गर्म मौसम में अच्छी तरह बढ़ता है. इसके लिए 15 से 35 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान अच्छा रहता है. ऐसे में पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां धूप अच्छी आती हो. कड़ी पत्ते के पौधे को रोजाना कम से कम 4 घंटे की धूप जरूर दिखाएं. 

कड़ी पत्ते के पौधे को कितना पानी देना चाहिए?

एक्सपर्ट आगे बताती हैं, कड़ी पत्ते की ग्रोथ अच्छी तरह हो, इसके लिए पानी की मात्रा पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है. पौधे में जरूरत से ज्यादा पानी डालने ले इसकी जड़ें अंदर ही अंदर गलने लगती हैं. इसलिए ज्यादा पानी डालने से बचें. कड़ी पत्ते के पौधे में केवल तब ही पानी डालें, तब इसकी मिट्टी ऊपर से सूखी हुई लगे. उस वक्त आप अच्छी मात्रा में पौधे में पानी डाल सकते हैं.

कड़ी पत्ते के पौधे को कितने बड़े गमले में लगाएं?

गार्डनिंग एक्सपर्ट कहती हैं, कड़ी पत्ते के पौधे को घना बनाने के लिए इसे सही गमले में लगाना भी जरूरी है. पौधे को अच्छी तरह बढ़ने के लिए कम से कम 12 इंच का गमला चुनें. साथ ही कोशिश करें कि गमला मिट्टी का हो. 

Advertisement
कड़ी पत्ते के पौधे की मिट्टी में क्या-क्या डालें?

चेतना भल्ला कहती हैं, कड़ी पत्ते की मिट्टी ऐसी होनी चाहिए, जिससे पानी आसानी से निकल सके, साथ ही मिट्टी में हवा पास होती रहे और मिट्टी उपजाऊ हो. ऐसी मिट्टी तैयार करने के लिए गार्डन की मिट्टी लें. आपने जितनी मिट्टी ली है, ठीक उसकी आधी मात्रा के बराबर कम्पोस्ट लें. अगर कम्पोस्ट पत्तियों का हो, तो और अच्छा है. गार्डनिंग एक्सपर्ट कहती हैं पत्तियों के कम्पोस्ट में नाइट्रोजन ज्यादा होता है और कड़ी पत्ते के पौधे को नाइट्रोजन बेहद पसंद होता है. नाइट्रोजन से ग्रोथ अच्छी होती है. 

अब, आपने जितना कम्पोस्ट लिया है, उसकी आधी मात्रा में कोकोपीट और कोकोपीट की आधी मात्रा में रेत लें, थोड़ी मात्रा में नीम की खली लें. सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह मिला लें. इतना करते ही आपके पौधे के लिए मिट्टी तैयार हो जाएगी. 

Advertisement
कड़ी पत्ते के पौधे में कौन सी खाद डालें?

एक्सपर्ट बताती हैं, पौधे की अच्छी बढ़त के लिए आप इसमें महीने में एक बार वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद डाल सकते हैं. खाद हमेशा सही मात्रा में डालें. अगर पत्तियां पीली पड़ रही हैं या पौधे की बढ़त रुक गई है, तो पहले धूप, पानी और मिट्टी की स्थिति को चेक करें. बिना जरूरत किसी खाद का इस्तेमाल न करें.

कड़ी पत्ते के पौधे को घना बनाने के लिए क्या करें? 

चेतना भल्ला कहती हैं, अगर आपका कड़ी पत्ते का पौधा ऊपर से लंबा तो हो रहा है, लेकिन नीचे से घना नहीं है या पत्तियां नहीं आ रही हैं, तो उसकी हल्की छंटाई करें. एक्सपर्ट के अनुसार, जब आप समय-समय पर पौधे की ऊपरी नई बढ़त को काटते रहते हैं, तो पौधे पर नई शाखाएं ज्यादा आती हैं और फिर इन शाखाओं पर पत्तियां भी ज्यादा आती हैं. ऐसे में आप अपने पौधे की कंडीशन को देखते हुए हर 15 दिन में हल्की कटिंग कर सकते हैं. 

इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप अपने कड़ी पत्ते के पौधे को घना बना सकते हैं और पौधे पर ज्यादा कड़ी पत्ते ला सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है? जानें मुल्तानी मिट्टी में क्या मिलाकर लगाएं

Advertisement
Featured Video Of The Day
दुर्गा पूजा से पहले फ्लाईओवर पर रंगाई बनी खतरा, फिसलन से कई बाइक सवार गिरे
Topics mentioned in this article
Gardening Tips
Lifestyle News