बालों की देखभाल के लिए हर बार महंगे हेयर प्रोडक्ट्स खरीदना जरूरी नहीं है. घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों को भी हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है. नीम और कड़ी पत्ता ऐसी ही दो पत्तियां हैं, जिनका इस्तेमाल पारंपरिक तौर पर त्वचा और बालों की देखभाल में किया जाता रहा है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, नीम में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जबकि कड़ी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इन्हें सुखाकर पाउडर बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का आसान तरीका.
नीम-कड़ी पत्ते का पाउडर कैसे बनाएं
एक्सपर्ट के अनुसार, सबसे पहले नीम और कड़ी पत्ते की डंडियां अलग कर लें. पत्तियों को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर एक साफ सूती कपड़े पर फैला दें. इन्हें छांव में या पंखे की हवा में पूरी तरह सूखने दें. पत्तियां कुरकुरी हो जाएं तो इन्हें मिक्सी के सूखे जार में डालकर बाारीक पीस लें. अगर पत्तियों में थोड़ी नमी बची हो तो उन्हें बिना तेल की कड़ाही में धीमी आंच पर हल्का गर्म कर सकते हैं. तैयाार पाउडर को छलनी से छानकर सूखे और एयरटाइट कांच के कंटेनर में रखें. नमी से बचाकर रखना जरूरी है.
बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल
हेयर पैक बनाने के लिए करीब दो चम्मच नीम-कड़ी पत्ते का पाउडर लें. इसमें जरूरत के अनुसार एलोवेरा जेल या थोड़ा नारियल तेल मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं. इसे स्कैल्प और बालों की जड़ों पर लगाएं और करीब 20-30 मिनट बााद माइल्ड शैंपू से धो लें. एक्सपर्ट ने बताया कि किसी भी घरेलू हेयर पैक को पूरे सिर पर लगााने से पहले थोड़ी मात्रा में पैच टेस्ट जरूर करें. अगर खुजली, जलन या लालिमा हो तो इसका इस्तेमाल न करें.
ये भी पढ़ें- पहली बार बालों में कलर कर रहे हैं? बालों में कलर करवाते समय ये 5 गलतियां नहीं करें
चेहरे पर भी कर सकते हैं इस्तेमाल
उन्होंने आगे बताया कि इसी पाउडर को फेस पैक के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. एक चम्मच पाउडर में दही या गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर करीब 10-15 मिनट लगााकर धो लें. संवेदनशील त्वचा वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें. ध्यान रखें कि नीम और कड़ी पत्ते का पाउडर हेयर केयर में मददगार हो सकता है, लेकिन यह बालों से जुड़ी किसी बीमारी का इलाज नहीं है. लगातार बाल झड़ने, स्कैल्प में घाव या ज्यादा खुजली की समस्या हो तो त्वचाा एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर है.
ये भी पढ़ें- DIY Rose Moisturizer: चेहरे को देना है गुलाबी निखार? घर पर बनाकर लगाएं गुलाब मॉइस्चराइजर, जान लें बनाने का तरीका