आजकल खराब लाइफस्टाइल, तनाव, हीट स्टाइलिंग और बालों की सही देखभाल न होने की वजह से कई लोग बालों के झड़ने, टूटने और रूखेपन से परेशान रहते हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर कई तरह के घरेलू नुस्खे भी खूब वायरल होते हैं. इन्हीं में कड़ी पत्ते, कलौंजी और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल भी शामिल है. इस नुस्खे में कड़ी पत्ते और कलौंजी को नारियल तेल के साथ धीमी आंच पर पकाकर तेल तैयार किया जाता है. एक्सपर्ट के अनुसार, बाल झड़ने के कई कारण हो सकते हैं और किसी घरेलू तेल को इसका पक्का इलाज नहीं माना जा सकता है.
ऐसे तैयार करें कड़ी पत्ते का तेल
जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक कप कड़ी पत्ते अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. पत्तों पर पानी या नमी नहीं रहनी चाहिए. अब इन्हें मिक्सी में डालकर एक बड़ा चम्मच कलौंजी और करीब आधा कप नारियल तेल के साथ पीस लें. जरूरत लगे तो थोड़ा और तेल डाला जा सकता है. तैयार पेस्ट को भारी तले की कड़ाही में डालें और इसमें करीब ढाई कप नारियल तेल मिलाएं. अब मिश्रण को धीमी आंच पर करीब 20 मिनट तक पकाएं. तेज आंच पर पकाने से पत्ते जल सकते हैं. तैयार तेल में बहुत ज्यादाा झाग या तेज उबाल नहीं होना चाहिए. कड़ी पत्ते का रंग बहुत ज्यादा कालाा हो जाए तो समझें कि वे जल गए हैं. तेल ठंडा होने के बाद इसे सूती कपड़े से अच्छी तरह छान लें.
ये भी पढ़ें - बालों के लिए अरंडी का तेल कैसे बनाएं? हेयर ट्रीटमेंट के लिए कैस्टर ऑयल बनाने का आसान तरीका
Vitamin E डालना जरूरी नहीं
इसके अलावा उन्होंने बताया कि कुछ घरेलू रेसिपी में आखिर में विटामिन-E कैप्सूल मिलाने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसे बालों की ग्रोथ के लिए जरूरी सामग्री नहीं माना जानाा चाहिए. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के अनुसार जरूरत से ज्यादा कुछ पोषक तत्व, जिनमें विटामिन-E भी शाामिल है. बाल झड़ने से जुड़े हो सकते हैं.
कैसे लगाएं और किन बातों का रखें ध्यान
तेल लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर स्कैल्प पर खुजली, जलन, लालिमा या डैंड्रफ की समस्या बढ़ती है तो इस्तेमाल बंद कर दें. ऑयलिंग कुछ लोगों के बालों को मॉइस्चर और चमक देने में मदद कर सकती है, लेकिन डैंड्रफ की समस्या वाले लोगों में स्कैल्प पर तेल लगाने से परेशानी बढ़ सकती है. बाल लगातार या बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो सिर्फ घरेलू तेल पर निर्भर न रहें. एक्सपर्ट के अनुसाार बाल झड़ने का कारण पता करना जरूरी है. क्योंकि इसके पीछे पोषण की कमी, हार्मोनल समस्या, संक्रमण या अन्य काारण हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें - Nail Extensions कराने से बार-बार टूट रहे हैं नाखून? जानिए कमजोर नाखूनों को टूटने से कैसे बचाएं