Yamuna Mantra: दिल्ली से नोएडा रोजाना सफर करने वाले हजारों लोग हर सुबह और शाम यमुना नदी को पार करते हैं. लेकिन अगर मैं आपको कहूं कि इस सफर के दौरान भी आप कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो आपके जीवन को बदल सकता है. अगर आप भी बीते कुछ समय से खुद को ईश्वर से जुड़ा हुआ पा रहे हैं और आध्यात्म की तरफ आपका छुकाव बढ़ रहा है, तो रोजाना किया जाने वाला यह एक काम न सिर्फ आपको मानसिक शांति देगा, साथ ही यह आपको आधात्म के भी और करीब ले जाएगा और लाइफस्टाइल में भी आप पॉजिटिवटी महसूस करेंगे.
यह सफर सिर्फ ऑफिस या कारोबार तक पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जुड़ाव का भी एक सुंदर अवसर बन सकता है. अगर आप भी दिल्ली से नोएडा जाते हैं और यमुना को क्रोस करते हैं, तो इस दौरान एक छोटा सा मंत्र जपना आपकी दिनचर्या को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकता है. मान्यता है कि मां यमुना को श्रद्धा से स्मरण करने पर वे प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.
बहुत से लोग जो रोजाना इसी रास्ते से सफर करते हैं उनका मानना है कि जब से उन्होंने ये छोटा सा नियम बनाया है तब से उनका दिन पहले से काफी बेहतर गुजरता है. ये एक तरह का स्पिरिचुअल मेडिटेशन है जो आपकी कंसंट्रेशन पावर को भी बढ़ाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी किस्मत चमके और घर में सुख शांति बनी रहे तो यमुना जी को प्रणाम करना न भूले.
क्या होंगे फायदे
आजकल की भागदौड़ में हर कोई स्ट्रेस में है. कभी ऑफिस की टेंशन तो कभी रास्ते का जाम. ऐसे में जब आप नदी के ऊपर से निकलते हैं तो वो माहौल अपने आप में थोड़ा अलग होता है. उस वक्त बस कुछ सेकंड्स के लिए मन को शांत रखे और मां यमुना का स्मरण करे. इससे न सिर्फ आपका गुस्सा शांत होगा बल्कि आपको एक अजीब सी पॉजिटिविटी महसूस होगी जो पूरे दिन आपके साथ रहेगी.
कौन हैं मां यमुना
मां यमुना को हिंदू धर्म में पवित्र नदी और देवी के रूप में पूजा जाता है. पुराणो के अनुसार वे सूर्य देव की पुत्री और यमराज की बहन हैं. ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से यमुना का स्मरण करता है, उसे भय और बाधाओं से मुक्ति मिलती है. कहते हैं कि जो भी इनका सच्चे दिल से ध्यान करता है उसके दुख दूर हो जाते हैं.
यमुना नदी के पास या इसे क्रॉस करते हुए बोलें ये मंत्र
दिल्ली नोएडा रूट पर यमुना नदी को पार करते समय अगर मन में यह मंत्र दोहराया जाए, तो यह मन को शांति और स्थिरता देता है. इस मंत्र का उच्चारण मन ही मन भी किया जा सकता है, जिससे यात्रा के दौरान भी एक आध्यात्मिक अनुभव मिलता है.
– ॐ यमुनायै नमः –
यमुना जी के लिए कौन सा मंत्र है?
ॐ नमो भगवत्यै कलिन्दनन्दिन्यै सूर्यकन्यकायै यमभगिन्यै श्रीकृष्णप्रियायै यूथीभूतायै स्वाहा
कैसे करें मां यमुना के मंत्र का जाप
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और चिंता आम बात है. ऑफिस का दबाव, ट्रैफिक जाम और समय की कमी अक्सर मन को अशांत कर देती है. ऐसे में यमुना पुल पर कुछ क्षण के लिए ध्यान लगाकर मां यमुना का स्मरण करना मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है. कई लोग बताते हैं कि नियमित रूप से मंत्र जप करने से उनके दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होती है और काम में एकाग्रता बढ़ती है.
अगर आप दिल्ली से नोएडा या नोएडा से दिल्ली रोजाना यात्रा करते हैं, तो इस आध्यात्मिक अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं. बस कुछ सेकंड के लिए आंखे बंद करें, गहरी सांस लें और श्रद्धा से मां यमुना का नाम लें. यह छोटा सा प्रयास आपको भीतर से मजबूत और शांत महसूस करा सकता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार मां यमुना अपने भक्तों की मनोकामना सुनती हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति देती हैं.
अगर आप अपने रोजाना सफर को सिर्फ दूरी तय करने तक सीमित नहीं रखना चाहते, तो यमुना को क्रोस करते समय यह मंत्र जरूर पढ़ें. यह साधारण सा कदम आपके दिन को खास बना सकता है और मां यमुना की कृपा का अनुभव भी करा सकता है. आस्था और विश्वास के साथ किया गया छोटा सा जप भी जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है.