दीवाली की सफाई में यूं चमकाएं दरवाजे के हैंडल, इन घरेलू तरीकों से म‍िनटों में हो जाएंगे नए जैसे

दरवाजों के हैंडल कैसे साफ करें, आप ये ही सोच रहे हैं ज‍िद्दी जंग और दाग धब्‍बे कैसे छुड़ाएं तो घर पर तैयार कर लें हैंडल क्‍लीनर. फ‍िर म‍िनटों में साफ हो जाएंगे सारें हैंडल.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
दरवाजे का हैंडल कैसे साफ करें.

दीवाली का त्‍योहार आने वाला है और हर कोई घर की साफ सफाई में ब‍िजी है. घर की पुताई से लेकर डस्‍ट‍िंग तक लोग कर देते हैं, लेक‍िन एक चीज है ज‍िसे अकसर नजरअंदाज कर द‍िया जाता है. वह है दरवाजों के हैंडल की सफाई. सच तो ये है क‍ि दरवाजों के हैंडल सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल होते हैं. रोजाना दरवाजा खोलने और बंद करने के कारण इन पर उंगल‍ियों के न‍िशान, धूल, गंदगी और च‍िकनाई जम जाती है. इस कारण इससे हैंडल की चमक क होने लगती है और वह ब‍िल्‍कुल डल व पुराने लगने लगते हैं. अगर आप इस दीवाली घर का हर कोना चमका चुके हैं, तो दरवाजों के हैंडल साफ करना ना भूलें. यहां हम आपको ऐसे तरीके बता रहे हैं क‍ि इससे आप दरवाजों के हैंडल म‍िनटों में चमका देंगे.  

हल्‍का गरम पानी में म‍िलाएं यह चीज 


हैंडल पर च‍िकनाई जम गई है, तो गरम पानी में थोड़ा सा नींबू का रस डाल दें और एक चुटकी ड‍िटर्जेंट डाल लें.

इस तरह चमकाएं हैंडल 


 कॉटन के कपड़े को अच्‍छे से डूबोर न‍िचोड़ लें. अब हैंडल को कपड़े से रगड़े. आप चाहे तो माइक्रोफाइबर कपड़ा भी ले सकते हैं. गरम पानी की वजह से हैंडल की सारी च‍िकनाई साफ हो जाएगी. 

पीतल के हैंडल कैसे साफ करें 


पीतल के हैंडल को आप रगड़ेंगे तो इससे उन पर न‍िशान पड़ जाएंगे. इसके ल‍िए जरूरी है क‍ि आप पीतल के हैंडल को साफ करने के ल‍िए बेक‍िंग सोडा, व‍िनेगर यानी स‍िरका, ड‍िटर्जेंट और गुन गुना पानी लें. 

Advertisement

यूं करें सफाई 


पीतल के हैंडल को सबसे पहले अच्‍छे से झाड़ लें, अगर इस पर कुछ च‍िपका हुआ है तो वह झड़ जाएगा. फ‍िर आपने जो ल‍िक्‍व‍िड तैयार क‍िया है, उसे कॉट के कपड़े में भ‍िगोकर पोंछ दें. आप देखेंगे क‍ि आपके पीतल के हैंडल एकदम चमक गए हैं. 

घर पर तैयार करें हैंडल क्‍लीनर 


आप चाहे तो दरवाजों को साफ करने के ल‍िए हैंडल क्‍लीनर घर पर तैयार कर सकते हैं. इसके ल‍िए आप नेल र‍िमूवर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इससे हैंडल म‍िनटों में चमक जाएंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके

Featured Video Of The Day
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल?
Topics mentioned in this article
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं