यूट्यूब शॉटर्स में ये देख रहे हैं आपके बच्‍चे, क्‍यों मजेदार है बच्‍चों के लिए Chuk Chuk Karti Aayi Gadi जैसे वीड‍ियो देखना...

हम कम में भी खुश थे, है न! आज जब बच्चों को देखते हैं कि इतने सारे ऑप्शन होने के बाद भी वे चिड़चिड़े और परेशान रहते हैं और जरा सा ऐड (Add) आते ही उसे स्किप कर देते हैं, तो कई बार वो सुनहरा दौर याद आता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

"क्या आपको वो दिन याद हैं जब आप हफ्ते के एक फिक्स दिन पर फिक्स समय पर टीवी के आगे बैठ जाते थे और आपको टॉम एंड जैरी, डोनाल्ड डक जैसे गिने-चुने कार्टून गिने-चुने मिनटों के लिए देखने को मिलते थे? कुछ देर तक टीवी पर वो चलते और फिर ओझल हो जाते. फिर एक दौर आया जिसमें कुछ क्राफ्ट वाले शो देखने को मिले, 'तरंग' जैसे शो हमने जिस खुशी से देखे, मैं आज किसी फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर भी वो खुशी वापस नहीं पा सकती.

हम कम में भी खुश थे, है न! आज जब बच्चों को देखते हैं कि इतने सारे ऑप्शन होने के बाद भी वे चिड़चिड़े और परेशान रहते हैं और जरा सा ऐड (Add) आते ही उसे स्किप कर देते हैं, तो कई बार वो सुनहरा दौर याद आता है.

आजकल के बच्चों के पास राइम्स के इतने ऑप्शन हैं कि वे अपनी लोकल भाषा के राइम सुन और देख सकते हैं. लेकिन खास मजेदार हैं हिंदी की वो राइम्स (Hindi Rhymes) जो हमने भी अपने बचपन में खूब सुनी हैं.

आपको बस यूट्यूब पर लिखना है 'hindi rhymes for kids' और देखिए YouTube क्या मजेदार ऑप्शन आपके बच्चे के लिए दे देगा कि आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते. यहाँ हैं कुछ ऐसे ही बाल गीत (Kids Rhyme Hindi, Bal Geet) के एग्जांपल जो आपके बच्चे को पसंद आ सकते हैं और गूगल पर भी खूब सर्च किए जाते हैं.

बच्चों के सॉन्ग के इतने विकल्प हैं कि बड़े भी उनमें उलझ जाते हैं. कितनी बार ऐसा होता है कि मैं खुद बच्चों के कार्टून (Kids Cartoon) में उलझ जाती हूँ और देखने में इतने मजे आते हैं कि अपने काम तक भूल जाती हूँ.

रेल से जुड़े गीत हमें भी कितने पसंद थे. हम तो खुद ही रेल बनकर गलियों में फिरा करते थे. आजकल बच्चों का ये छोटा सा बालगीत 'रेल आई' बहुत चलन में है."
 

Advertisement

Featured Video Of The Day
India-US Trade Deal: एक काॅल से कैसे बनी Trump-Modi की बात? | Trump Tariff | Sawaal India Ka