घर से चींटियों को कैसे खत्म करें? जानें बिना मारे चींटी भगाने का असरदार नुस्खा

यहां हम आपको चींटियों से छुटकारा पाने का एक असरदार नुस्खा बता रहे हैं. ये खास नुस्खा इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चींटियों को भगाने का असरदार नुस्खा
(Photo Credit: NDTV)

गर्मियों और बरसात के मौसम में घर में चींटियों का आना आम बात है. कई बार खूब साफ-सफाई करने के बाद भी चींटियां नजर आने लगती हैं. ये न केवल गंदगी फैलाती हैं, खाने की चीजों को खराब कर देती हैं, बल्कि कई बार कपड़ों पर चढ़कर काट भी लेती हैं. ऐसे में परेशानी और बढ़ जाती है. अब, अगर आपके घर में भी चींटियों ने डेरा जमा लिया है या इधर-उधर चींटियां नजर आ रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको चींटियों से छुटकारा पाने का एक असरदार नुस्खा बता रहे हैं. इसकी मदद से आप बिना मारे चींटियों को अपने घर से भगा सकते हैं. ये खास नुस्खा इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

  • चींटी भगाने के लिए आपको 2-3 कपूर की टिक्की 
  • कोई भी एंटीसेप्टिक लिक्विड
  • बोरिक एसिड पाउडर और
  • सफेद सिरके की जरूरत होगी.
चींटियों को भगाने का असरदार नुस्खा 
  • सबसे पहले कपूर की टिक्की को कूटकर पाउडर बना लें.
  • अब, एक गिलास पानी को अच्छी तरह गर्म कर लें.
  • इस पानी में एक-एक कर सभी चीजें यानी कपूर का पाउडर, एंटीसेप्टिक लिक्विड, बोरिक एसिड पाउडर और सफेद सिरका डालकर अच्छी तरह चला लें.
  • जब, सभी चीजें पानी में अच्छी तरह मिल जाएं, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें. 
  • ठंडा होने पर इसे किसी स्प्रे बोतल में भर लें. 
  • अब, आप इस पानी का छिड़काव हर उस जगह पर कर सकते हैं, जहां चींटियां ज्यादा आती हैं. 
  • इससे अलग आप तैयार इस मिश्रण को रोज पोछे के पानी में डालकर पोछा भी लगा सकते हैं. इससे आपके घर में एक खुशबू भी बनी रहेगी और चींटियां भी नहीं आएंगी. 
इन बातों का भी रखें ध्यान  

चींटियां को भगाने के लिए इस स्प्रे के साथ-साथ कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना भी जरूरी है. जैसे- 

  • किचन में खाना हमेशा ढककर रखें. खासकर चीनी, आटा, चावल और दूसरी खाने की चीजों को एयरटाइट डिब्बों में रखें. खाना बनाने और खाने के बाद स्लैब और फर्श को अच्छी तरह साफ करें.
  • फर्श पर अगर जूस, दूध या खाने के टुकड़ें गिर जाएं, तो उन्हें तुरंत साफ करें.
  • अगर खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों पर छोटी-छोटी दरारें हैं, तो उन्हें बंद कर दें.

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने घर से चींटियों को दूर और साफ रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- चूल्हे की राख से साबुन कैसे बनाएं? इससे धोने पर चमक उठेंगे आपके बर्तन

Featured Video Of The Day
विजयादशमी पर राजा भैया ने किया शस्त्र पूजन, बेंती कोठी में 500 से ज्यादा हथियारों की पूजा
Topics mentioned in this article
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं