घर में छोटे-छोटे कीड़ों का आना एक आम समस्या है. इन्हीं में से एक है छिपकली. घर में छिपकली दिख जाए तो कई लोग डर जाते हैं, साथ ही ये घर में गंदगी भी फैलाती है. अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको घर से छिपकली भगाने के कुछ आसान और असरदार नुस्खे बता रहे हैं. ये खास नुस्खे फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
छिपकली को घर से कैसे भगाएं?
नंबर 1- प्याज का इस्तेमाल करेंपूनम देवनानी बताती हैं, छिपकली प्याज की गंध से दूर भागती हैं. ऐसे में छिपकली भगाने के लिए आप प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए प्याज को सलाद की तरह गोल काट लें. आप इन्हें किसी धागे में बांधकर घर के अलग-अलग कोनों में लटका सकते हैं. इससे उस जगह पर छिपकली नहीं आएगी.
अगर आप हर जगह प्याज नहीं रख सकते हैं, तो छिपकली भगाने के लिए एक स्प्रे तैयार कर सकते हैं. इसके लिए एक प्याज, कुछ लहसुन की कलियां, 2-3 लौंग और 2-3 काली मिर्च को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें. अब, इसमें थोड़ी मात्रा में पानी मिलाएं. आप चाहें, तो मिक्सर में ही थोड़ा पानी डालकर चला सकते हैं. इसके बाद इस पेस्ट को छानकर एक स्प्रे बोतल में भर लें. इसे हर उस जगह पर छिड़कें जहां छिपकली आती है.
आप इस घोल को किचन के कोने, शो रैक के पीछे, पर्दे के पीछे, अलमारी के आसपास या घर की दीवारों पर छिड़क सकते हैं. इसकी तेज गंध से भी छिपकली दूर भागती है.
इन सब से अलग एक्सपर्ट घर में साफ-सफाई रखने की सलाह देती हैं. गंदगी रहने से छिपकली ज्यादा आती हैं. इसलिए घर में चीजें इधर-उधर न फेंके, किचन को साफ रखें. इन सब से अलग खिड़की और दरवाजे के आसपास अगर छोटे छेद या गैप हैं, तो उन्हें बंद कर दें. इतना कर आप अपने घर में छिपकली आने से रोक सकते हैं और घर को साफ रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- गुड़हल के पत्तों से फेस पैक कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया इसे लगाने से चेहरे पर आ जाएगा निखार