चेहरे से पिंपल के निशान को कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर पिंपल के बाद गड्ढे हो गए हैं तो क्या करें

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने पिंपल होने के बाद इनके निशान को ठीक करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय-

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
चेहरे से पिंपल के निशान को कैसे साफ करें?
(Photo Credit: Freepik)

चेहरे पर पिंपल होना आम बात है, लेकिन कई बार पिंपल ठीक होने के बाद इनके निशान रह जाते हैं. ये निशान फिर लंबे समय तक साफ नहीं होते हैं. अगर आपके चेहरे पर भी इस तरह के निशान हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पिंपल होने के बाद इनके निशान को ठीक करने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि आपकी स्किन पर एक्ने मार्क्स हैं या एक्ने स्कार्स. दोनों ही निशान अलग होते हैं. अगर पिंपल के बाद त्वचा की ऊपरी सतह पर काले, भूरे या लाल रंग के निशान दिख रहे हैं, तो इन्हें एक्ने मार्क्स कहा जाता है. वहीं, अगर पिंपल ठीक होने के बाद चेहरे पर गड्ढे जैसे पड़ गए हैं, तो इन्हें एक्ने स्कार कहा जाता है. अब, इन दोनों को ही ठीक करने का तरीका अलग होता है इसलिए सबसे पहले ये चेक करें कि आपकी स्किन पर एक्ने मार्क्स हैं या एक्ने स्कार. 

चेहरे से पिंपल के निशान को कैसे साफ करें?

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर पिंपल ठीक होने के बाद चेहरे पर सिर्फ काले या भूरे निशान रह गए हैं, तो कुछ खास स्किन केयर इंग्रेडिएंट्स इन्हें हल्का करने में मदद कर सकते हैं. इसके लिए आप एजेलिक एसिड, कोजिक एसिड, आर्बुटिन और नियासिनामाइड जैसे इंग्रेडिएंट्स लगा सकते हैं.

हालांकि, हर किसी की त्वचा अलग होती है. इसलिए कोई भी सीरम या प्रोडक्ट लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. पहले थोड़े से प्रोडक्ट को स्किन के छोटे से हिस्से पर लगाकर देखें. अगर ऐसा करने से स्किन में जलन या रेडनेस की परेशानी हो, तो इसे चेहरे पर न लगाएं. इसके साथ ही रोज सनस्क्रीन जरूर लगाएं. क्योंकि धूप के संपर्क में आने से ये दाग या निशान और ज्यादा डार्क हो सकते हैं. 

Advertisement
चेहरे पर गड्ढे हैं तो क्या करें?

स्किन एक्सपर्ट कहती हैं, अगर पिंपल ठीक होने के बाद आपके चेहरे पर छोटे-छोटे गढ्ढे हो गए हैं, तो इस कंडीशन में सिर्फ क्रीम लगाने से ज्यादा फायदा नहीं मिलता. ऐसे मामलों में डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से खास ट्रीटमेंट कराने की जरूरत पड़ सकती है.

आंचल पंथ कहती हैं, एक्ने स्कार्स को कम करने के लिए आप एक्सपर्ट की सलाह के बाद रात में ट्रेटिनॉइन क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये कुछ हद तक त्वचा की बनावट में सुधार करने में मदद कर सकती है. लेकिन इस क्रीम का इस्तेमाल बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए. खासकर गर्भावस्था के दौरान इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए. 

Advertisement

वहीं, अगर स्कार्स बहुत ज्यादा हैं या चेहरे पर बहुत पुराने गढ्ढे हैं, तो इन्हें ठीक करने के लिए आप फ्रैक्शनल CO2 लेजर, माइक्रोनीडलिंग RF और केमिकल पील जैसे ट्रीटमेंट करा सकते हैं. हालांकि, कौन सा ट्रीटमेंट सही रहेगा, ये डर्मेटोलॉजिस्ट ही सही तरीके से बता पाएंगे. 

पिंपल के निशान पड़ने से कैसे रोकें?

एक्सपर्ट कहती हैं, अगर आप चाहते हैं कि आपके चेहरे पर एक्ने या पिंपल के निशन न हों, तो इसके लिए पिंपल को बार-बार छूने से बचें. कभी भी पिंपल होने पर इसे हाथ से दबाने या किसी टूल की मदद से निकालने की कोशिश न करें. इससे सबसे ज्यादा निशान होते हैं. 

इसके अलावा कभी भी पिंपल पर टूथपेस्ट जैसी कोई चीज न लगाएं, इनसे भी चेहरे पर काला निशान पड़ जाता है, जो कई बार पूरी तरह से ठीक भी नहीं होता है. पिंपल होना आम बात है और ये एक से दो दिन में खुद ही ठीक भी हो जाता है. इसलिए कभी भी पिंपल को फोड़कर या दबाकर न निकालें. 

यह भी पढ़ें- बालों में अंडा लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें बालों में अंडा कैसे और कितनी देर तक लगाएं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Blue Drum Murder Case: Meerut मर्डर केस में Muskan और Sahil को फांसी की सजा | Breaking News
Topics mentioned in this article
Skin Care
Lifestyle News