चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए लोग तमाम तरह के महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन प्रोडक्ट्स से अलग घर में मौजूद कुछ चीजें भी त्वचा की देखभाल में मदद कर सकती हैं. इन्हीं चीजों में से एक है दही. दही खाने का स्वाद बढ़ाती है, साथ ही इसे सेहत के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है. इन सब से अलग ये आपकी स्किन की चमक बढ़ाने में भी मदद कर सकती है. डर्मेटोलॉजिस्ट अंकिता व्यास ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने चेहरे पर दही लगाने के फायदे बताए हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में-
चेहरे पर दही लगाने से क्या होता है?
डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है. ये एक हल्का एक्सफोलिएटिंग एसिड है, जो त्वचा की सतह पर मौजूद डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है. इससे स्किन साफ और मुलायम महसूस होती है.
इसके अलावा दही में मौजूद नेचुरल फैट और प्रोटीन स्किन को नमी देने में भी मदद कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपकी स्किन ड्राई और बेजान दिख रही है, तो दही लगाने से स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और साफ बनाने में मदद मिल सकती है.
ये घरेलू नुस्खे भी हैं फायदेमंददही से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट ने दो और घरेलू नुस्खे बताए हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
अंकिता व्यास बताती हैं, चेहरे पर ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाकर लगाने से भी आपको फायदा हो सकता है. ग्लिसरीन एक ह्यूमेक्टेंट है, यानी ये स्किन में नमी को खींचने और उसे बनाए रखने में मदद करता है. ऐसे में इसे स्टीम-डिस्टिल्ड गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाने से रूखी या डिहाइड्रेटेड त्वचा को नमी मिल सकती है.
बेसन और शहद का फेस पैकइन सब से अलग आप अपने चेहरे पर बेसन और शहद का फेस पैक बनाकर भी लगा सकते हैं. स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, बेसन भी स्किन को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है. वहीं, शहद त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है. ऐसे में आप इस घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, ये नुस्खे फायदेमंद हो सकते हैं लेकिन हर किसी की स्किन अलग होती है. इसलिए कोई भी नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, अगर ऐसा करने से आपको स्किन पर रेडनेस, जलन या खुजली की परेशानी हो, तो चेहरे पर ये चीजें न लगाएं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- पेट और पैरों से स्ट्रेच मार्क्स को कम कैसे करें? कोरियन स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके