Navratri 2nd Day Maa Brahmacharini Wishes: नवरात्रि के दूसरे दिन अपनों को इन खास प्रेम और भक्तिमय मैसेज से भेजें शुभकामनाएं

Chaitra Navratri Day 2 Wishes: आज नवरात्रि का दूसरा दिन है. इस दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा का विधान. इस आर्टिकल में जानें अपनों को कैसे भेजें प्यारे संदेश और विशेज.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Navratri Day 2: अपनों को भेजें ये प्यारे संदेश और विशेज.

Maa Brahmacharini Wishes: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है और आज नवरात्रि का दूसरा दिन है. आज का दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है. 'ब्रह्म' का अर्थ है तपस्या और 'चारिणी' का अर्थ है आचरण करने वाली. यानी मां का यह रूप हमें सिखाता है कि बिना मेहनत और धैर्य के सफलता नहीं मिलती. ​अगर आप भी इस खास मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को माता रानी के आशीर्वाद वाले मैसेज भेजना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें. 

​इन प्रेम और भक्तिमय मैसेज से दें अपनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं- (Wishes and Messages)

​​1. मां ब्रह्मचारिणी के तप का तेज आपके जीवन में खुशियां लेकर आए. 
नवरात्रि के दूसरे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
हैप्पी नवरात्रि!

2. कठिन से कठिन समय में भी आपका मन न भटके, 
मां ब्रह्मचारिणी आपको ऐसा आशीर्वाद दें.  
हैप्पी नवरात्रि!

3. तप, त्याग और संयम की देवी मां ब्रह्मचारिणी,
आपके जीवन को सुख और शांति से भर दें. 
हैप्पी नवरात्रि!

​​4. जीवन की हर मुश्किल को पार करने की शक्ति मिले, 
मां ब्रह्मचारिणी के चरणों में आपको भक्ति मिले.
हैप्पी नवरात्रि!

5.  शेर पर सवार होकर, खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे मां, हम सबकी जगदंबे मां.
हैप्पी नवरात्रि!

Advertisement

6. हर घर में गूजेंगे जय माता के नारे 
सबका जीवन है मां दुर्गा के सहारे 
इस नवरात्रि दूर हों जीवन से सारे अंधियारे.
हैप्पी नवरात्रि!

7. मां ब्रह्मचारिणी की महिमा है निराली,
भर दें आपकी झोली खुशियों से खाली.
हैप्पी नवरात्रि!

8. मां ब्रह्मचारिणी दें आपको शक्ति अपार,
हर मुश्किल में बनें आपका सहारा हर बार.
हैप्पी नवरात्रि!

9. मां ब्रह्मचारिणी दें आपको धैर्य और ज्ञान,
जीवन में बढ़े हर दिन आपका मान-सम्मान.
सफलता आपके कदम चूमे हर पल,
नवरात्रि लाए खुशियों का वरदान.
हैप्पी नवरात्रि!

Advertisement

10. नव दीप जले, नव फूल खिले, 
जीवन को सच्चा सुख मिले,  
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, 
आपको मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले. 
हैप्पी नवरात्रि!

क्यों खास है मां ब्रह्मचारिणी की पूजा?

​मां ब्रह्मचारिणी के दाएं हाथ में माला और बाएं हाथ में कमंडल होता है. ऐसा माना जाता है कि जो भक्त मां के इस रूप की पूजा सच्चे मन से करता है, उसके अंदर धैर्य (Patience) और खुद पर काबू रखने की शक्ति बढ़ती है.

ये भी पढ़ें- Navratri 2nd Day 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए? जानिए मां ब्रह्माचरिणी का पसंदीदा रंग

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack Isarel | ईरान को भारी नुकसान! जंग के बीच Netanyahu का बड़ा बयान | Iran Israel War Update