विश्वभर में हर साल जहरीले सांपों के काटने से लगभग लाखों लोगों की मौत हो जाती है, ऐसे में लोगों को हमेशा सांप से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सांप का काटना एक मेडिकल इमरजेंसी है और ऐसी स्थिति में सही समय पर इलाज न मिलने पर व्यक्ति की जान भी चली जाती है. वहीं हम सभी जानते हैं कि सांप जहरीले होते हैं, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि सांप की हड्डियों में भी जहर होता है और अगर कोई गलती से उस पर पैर रख दें, तो वह अपनी जान से हाथ धो बैठ सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से.
क्या सच में सांप की हड्डी में होता है जहर? | Is there really poison in snake bones?
जिन लोगों को ऐसा लगता है कि सांप की हड्डी में जहर होता है, तो बता दें, ऐसा नहीं है. दरअसल सांप का जहर उसकी विष ग्रंथियों में होता है, जो उसके सिर के पास और आंखों के पीछे होती है. जब भी सांप किसी व्यक्ति या जानवर को काटता है तो उसके आगे के दांत से जहर धीरे- धीरे शरीर के अंदर फैलता है और व्यक्ति या जानवर बेहोश होने लगता है.
क्या मरने के बाद भी सांप में होता है जहर? | Does a snake still have poison after death?
जी हां, एक मरा हुआ सांप, यहां तक कि सिर कटा हुआ सांप भी, मरने के कई घंटों बाद तक जहर छोड़ सकता है. दरअसल मरने के बाद भी सांप डस सकता है, क्योंकि उसकी विष ग्रंथियों में जहर शेष बचा होता है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति मरे हुए सांप पर पैर रख देता है और उसकी त्वचा सांप के संपर्क में आ जाती है, तो संभावना है कि व्यक्ति के शरीर में जहर प्रवेश कर सकता है. ऐसे में सलाह दी जाती है कि अगर आपको कभी किसी खेत, ,सड़क या जंगल में मरा हुआ सांप दिखे तो उससे दूरी बनाकर रखें.
क्या मरा हुआ सांप भी डस सकता है?
एक मरा हुआ ज़हरीला सांप भी काट सकता है और ज़हर फैला सकता है. वैज्ञानिक अनुसंधानों के अनुसार, मौत के बाद भी सांप के शरीर में रिफ्लेक्सेस कई घंटों तक काम कर सकती हैं, जिससे वे उत्तेजित होने पर डस सकते हैं. असम में हुए अध्ययनों में, कोबरा और करैत जैसे ज़हरीले सांपों द्वारा मरने के 3 घंटे बाद तक काटने की घटनाएं सामने आई हैं.
यह जानकारी सांपों के व्यवहार और उनके शरीर की विशेषताओं के बारे में बहुत कुछ बताती है. इससे यह समझ आता है कि सांपों के साथ सावधानी से पेश आना कितना महत्वपूर्ण है, भले ही वे मरे हुए हों.
सांप के डसने पर व्यक्ति को कैसा होता है महसूस | How does a person feel when bitten by a snake?
अगर किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है, तो उसे तेज दर्द होता है, जो लगातार बढ़ता ही रहता है, साथ ही घाव पर तेजी से सूजन और नील पड़ जाते हैं. यही नहीं पीड़ित व्यक्ति को डर, चक्कर आना और मतली महसूस हो सकती है, साथ ही धुंधली दृष्टि, सांस लेने में कठिनाई या झुनझुनी जैसी समस्या हो सकती है.
खाया जाता है सांप का मांस | Snake meat is eaten
जी हां, दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सांप का मांस खाया जाता है. ऐसे में इसका सेवन इस बात का प्रमाण है कि सांप की मांस और हड्डियों में किसी भी प्रकार का जहर नहीं होता है, लेकिन उसकी विष ग्रंथियों में सबसे ज्यादा जहर होता है.
----
क्या मरने के बाद सांप होते हैं जहरीले, कितने खतरनाक होते हैं मरे हुए सांप, सांप से कैसे बचें, सांप काट लें तो क्या करें