Effective Ways to Manage High Blood Pressure
How Can I Control My BP Naturally: आज के समय में हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) एक साइलेंट किलर बन चुका है. ज्यादातर लोग तब जागते हैं जब BP बहुत ज्यादा बढ़ चुका होता है. लेकिन अच्छी बात यह है कि सही लाइफस्टाइल और नेचुरल तरीकों से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है.
BP क्यों बढ़ता है? | Causes of High Blood Pressure
- ब्लड प्रेशर अचानक नहीं बढ़ता, इसके पीछे शरीर के कुछ सिस्टम जिम्मेदार होते हैं.
- सबसे पहला कारण है स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) का बढ़ना. जब तनाव ज्यादा होता है, तो शरीर फाइट-या-फ्लाइट मोड में चला जाता है और BP ऊपर जाने लगता है.
- दूसरा कारण है ब्लड वेसल्स का टाइट होना. तनाव और खराब खानपान से नसें सिकुड़ जाती हैं, जिससे प्रेशर बढ़ता है.
- तीसरा कारण नमक और पानी का असंतुलन है. ज्यादा सोडियम शरीर में पानी रोक लेता है, जिससे BP हाई होता है.
- इसके अलावा खराब नींद और सांस लेने की समस्या भी हाइपरटेंशन को बढ़ाती है.
Add image caption here
Photo Credit: Pexels
Natural BP Control | Bood Pressure कम करने के असरदार तरीके
- रोज़ाना गहरी सांस लेना: गहरी सांस लेने से पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम (Parasympathetic Nervous System) एक्टिव होता है, जो शरीर को रिलैक्स करता है. इससे ब्लड वेसल्स खुलती हैं और BP धीरे-धीरे कम होने लगता है.
- खाने के बाद टहलने की आदत: खाने के बाद 10 से 15 मिनट की वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. यह तरीका शुगर और BP दोनों को कंट्रोल करने में मदद करता है.
- पोटैशियम से भरपूर डाइट: नारियल पानी, केला, संतरा, पालक और दूसरी सब्जियां पोटैशियम रिच फूड्स हैं. पोटैशियम शरीर में सोडियम का बैलेंस करता है और ब्लड वेसल्स की टेंशन कम करता है.
- नींद की टाइमिंग सुधारें: कम या खराब नींद लेने से BP बढ़ता है. रोज़ाना 7–8 घंटे की गहरी नींद BP को नेचुरली कम करने में मदद करती है.
- नमक और प्रोसेस्ड फूड कम करें: ज्यादा नमक, पैकेज्ड फूड और जंक फूड शरीर में पानी जमा करते हैं. इससे ब्लड प्रेशर ऊपर चला जाता है. सादा, घर का बना खाना BP के लिए सबसे बेहतर है.
इसे भी पढ़ें: Braj Holi 2026: ब्रज में लट्ठमार होली कब खेली जाएगी? डेट से लेकर सेलिब्रेशन तक पूरी जानकारी
Featured Video Of The Day
Ganganagar Anju Ashish Murder Case: शादी, हनीमून और 3 महीने में हत्या, Anjali बनी Indore की Sonam!