पूरे शरीर की त्वचा को निखार देगा ये लेप, ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया घर पर बनाकर लगा लें, दूर से चमकेगी स्किन

मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट नीरू सहरावत ने घर पर एक खास लेप बनाने का तरीका बताया है. ब्यूटी एक्सपर्ट कहती हैं कि इस लेप को बनाकर लगाने से बॉडी पर निखार बढ़ सकता है और स्किन ज्यादा ब्राइट नजर आ सकती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पूरे शरीर की स्किन में निखार के लिए घर पर बनाएं ये लेप
(Photo Credit: Freepik)

चेहरे के साथ-साथ शरीर की त्वचा भी साफ, मुलायम और चमकदार दिखे, इसके लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट नीरू सहरावत ने भी एक ऐसा ही नुस्खा बताया है. नीरू सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर पर एक खास लेप बनाने का तरीका बताया है. ब्यूटी एक्सपर्ट कहती हैं कि इस लेप को बनाकर लगाने से बॉडी पर निखार बढ़ सकता है और स्किन ज्यादा ब्राइट नजर आ सकती है. आइए जानते हैं घर पर इस लेप को बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी, लेप कैसे बनाएं और कैसे ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है- 

चाहिए होंगी ये चीजें

  • ब्यूटी एक्सपर्ट के बताए इस लेप को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच नीम की पत्तियों का पाउडर
  • 2 चम्मच मुलेठी पाउडर
  • 2 चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
  • 2 चम्मच गुड़हल के फूलों का पाउडर और 
  • 2 चम्मच बीटरूट पाउडर की जरूरत होगी. 
कैसे बनाएं लेप?
  • लेप बनाने के लिए पहले सभी चीजों को एक बारीक छन्नी की मदद से छान लें. 
  • अब, इन सभी को एक साथ मिलाएं. 
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. 
  • ध्यान रहे कि आपको एक साथ पानी नहीं डालना है, इससे पेस्ट में गांठ पड़ सकती हैं.
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सभी चीजों को आपस में मिलाते रहें. इतना करते ही आपका लेप बनकर तैयार हो जाएगा. 
कैसे इस्तेमाल करें?
  • नीरू सहरावत कहती हैं, पेस्ट बनाने के बाद इसे 2-3 दिन तक ढककर फ्रिज में रख दें. 
  • इसके बाद नहाने से पहले इस पेस्ट को शरीर पर अच्छी तरह लगाएं और करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें. 
  • जब पैक थोड़ा सूख जाए, तो पानी की मदद से इसे हल्का गीला करें. इसके बाद हाथ या लूफा से बहुत हल्के हाथों से शरीर को साफ करें और फिर पानी से धो लें.
हफ्ते में कितनी बार लगाएं ये लेप?

एक्सपर्ट इस लेप को हफ्ते में तीन से चार बार इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. वे बताती हैं कि इस लेप को लगाने से आपकी त्वचा में अलग निखार आ सकता है. इसके साथ ही एक्ने-पिंपल या टैनिंग से भी खुटकारा पाने में मदद मिल सकती है. हालांकि, हर किसी की स्किन अलग होती है इसलिए पेस्ट को पूरी बॉडी पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. इसके लिए पहले शरीर के थोड़े से हिस्से पर पेस्ट लगाकर देखें. अगर ऐसा करने से आपको जलन, खुजली या रेडनेस की परेशानी हो, तो तुरंत धो दें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बालों को लंबा करने के लिए कौन सा तेल लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया घर पर तेल बनाने का आसान तरीका

Advertisement
Featured Video Of The Day
H-1B वीजा विवाद पर माइक्रोसॉफ्ट का जवाब, दुरुपयोग के आरोपों को किया खारिज
Topics mentioned in this article
Skincare
Beauty News