Best Snowfall Places in India: दिसंबर से फरवरी के बीच देखनी है बर्फबारी? भारत की इन 9 जगहों पर जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Winter Holiday Dstinations in India: दिसंबर से फरवरी के बीच बर्फबारी देखने का प्लान बना रहे हैं तो गुलमर्ग, श्रीनगर, औली, शिमला और मनाली समेत भारत की इन 9 खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं. जानिए इनकी खासियत और सर्दियों में यात्रा से जुड़ी जरूरी बातें.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बर्फबारी देखने के लिए गुलमर्ग शानदार विकल्प
ndtv

सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच घूमने और आसमान से गिरती बर्फ को देखने का सपना है तो दिसंबर से फरवरी का समय आपके लिए खास हो सकता है. इस मौसम में भारत की कई पहाड़ी जगहें बर्फ की सफेद चादर से ढक जाती हैं. कहीं आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का मजा ले सकते हैं तो कहीं बर्फीली वादियों में सुकून के पल बिता सकते हैं. अगर आप दिल्ली-NCR से विंटर वेकेशन प्लान कर रहे हैं तो कश्मीर से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक की ये 9 जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में शामिल हो सकती हैं.

बर्फबारी देखने के लिए गुलमर्ग शानदार विकल्प

जानकारी के अनुसार, बर्फबारी देखने के लिए गुलमर्ग शानदार विकल्प है. दिसंबर के आखिरी दिनों से फरवरी तक यहां बर्फ मिलने की अच्छी संभावना रहती है. यहां आप स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और गोंडोला राइड का मजा ले सकते हैं. एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए यह खास जगह है. 

हाउसबोट में ठहरने का मिलता है अलग अनुभव

बता दें कि डल झील, शिकारे और बर्फ से ढके पहाड़ श्रीनगर की खूबसूरती बढ़ा देते हैं. यहां हाउसबोट में ठहरने और कश्मीरी कहवा पीने का अलग अनुभव मिलता है. हालांकि, शहर में बर्फबारी की संभावना मौसम पर निर्भर करती है.

सोनमर्ग में बर्फ से ढक जाती है वादियां

सोनमर्ग को मीडो ऑफ गोल्ड कहा जाता है. सर्दियों में यहां की वादियां बर्फ से ढक जाती हैं. फोटोग्राफी और बर्फीले नजारे पसंद करने वालों के लिए यह शानदार जगह है. भारी बर्फबारी में सड़क बंद हो सकती है.

Advertisement

वीकेंड के लिए शिमला सबसे लोकप्रिय

बता दें कि दिल्ली से वीकेंड ट्रिप के लिए शिमला लोकप्रिय है. मॉल रोड, रिज और आसपास के पहाड़ घूमने लायक हैं. बर्फबारी के लिए जनवरी और फरवरी में बेहतर संभावना रहती है, लेकिन इसकी गारंटी नहीं है.

सोलंग वैली में लें स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का मजा

मनाली के पास स्थित सोलंग वैली सर्दियों में एडवेंचर पसंद करने वालों को खूब आकर्षित करती है. यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग जैसी गतिवििधियों का मजा लिया जा सकता है. आसपास के ऊंचे इलाकों में बर्फ मिलने की संभावना ज्यादा रहती है.

Advertisement

स्कीइंग के लिए मशहूर है औली

चमोली जिले का औली स्कीइंग के लिए मशहूर है. यहां से हिमालय की ऊंची चोटियों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. जनवरी और फरवरी में बर्फीली ढलानों पर घूूमने का अनुभव खास हो सकता है.

ये भी पढ़ें- गोवा नहीं, महाराष्ट्र की ये जगह जीत रही लोगों का दिल, 2 घंटे की बोट राइड में दिखेंगे 12 शानदार स्पॉट

नारकंडा में ले बर्फ से ढके पहाड़ों का आनंद

शिमला से करीब 60 किलोमीटर दूर नारकंडा शांत हिल स्टेशन है. यहां स्कीइंग और बर्फ से ढके पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं. शिमला की भीड़ से दूर छुट्टियां बिताने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प है.

सर्दियों में बिलकुल अलग दिखाई देती है जांस्कर नदी

सर्दियों में लद्दाख की खूबसूरती बिल्कुल अलग दिखाई देती है. जमी हुई जांस्कर नदी पर चादर ट्रेक यहां का खास आकर्षण है. हालांकि, बेहद कम तापमान और कठिन रास्तों के कारण यहां यात्रा की अच्छी तैैयारी जरूरी है.

Advertisement

युमथांग घाटी जरूर जांच लें सड़क परमिट

सिक्किम की युमथांग घाटी सर्दियों में बर्फ से ढकी बेहद खूबसूरत नजर आती है. यहां पहाड़ों और घाटियों के बीच घूमने का शानदार अनुभव मिलता है. यात्रा से पहले परमििट और सड़क की स्थिति जरूर जांच लें.

बर्फबारी देखने जाने से पहले रखें ध्यान

ध्यान रखें कि दिसंबर से फरवरी के बीच हर जगह बर्फबारी होने की गारंटी नहीं होती. जनवरी और फरवरी में कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ मिलने की संभावना बेहतर रहती है. यात्रा से पहले मौसम का पूर्वानुमान और स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी सड़क अपडेट जरूर देखें. गर्म कपड़े, वााटरप्रूफ जूते और जरूरी दवाइयां साथ रखें. बर्फ में स्कीइंग जैसी गतिविधियां प्रशिक्षित गाइड की देखरेख में ही करें.

Advertisement

ये भी पढ़ें- केरल में छिपा है प्रकृति का अनोखा वाटर स्लाइड, जहां फ्री में ले सकते हैं एडवेंचर का मजा

Featured Video Of The Day
समुद्र में फिर उठेगा खौफनाक तूफान! 'अकवान' कब-कहां मचाएगा तबाही?
Topics mentioned in this article
Best Snowfall Destinations
Best Snowfall Destinations In India
Best Snowfall Destinations Of India

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं