Skin Care and Aging: पुरुष हों या महिलाएं, हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा स्वस्थ, दमकती और खूबसूरत दिखे. खासकर उम्र बढ़ने पर स्किन की देखभाल को लेकर लोग ज्यादा सतर्क हो जाते हैं. कई बार आप खुद से स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं, लेकिन जब परेशानी बढ़ने लगे तो स्किन स्पेशलिस्ट के पास जाना ही सही होता है. डॉक्टर आपकी उम्र के हिसाब से सही प्रोडक्ट्स, मॉइस्चराइज़र, क्रीम और ट्रीटमेंट की सलाह देते हैं, जिन्हें आप अपनी बढ़ती उम्र के अनुसार रूटीन में शामिल कर सकते है. किस उम्र में किस तरह का मॉइस्चराइजिंग, हैंड सोप या क्रीम यूज करना चाहिए, आइए समझते हैं.
उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की देखभाल कैसे करें?
20 साल की उम्र
20 साल की उम्र वाले लोगों में सबसे अधिक त्वचा रोगों के मामले देखने को मिलते हैं. इनमें धूप से होने वाले नुकसान सबसे ज्यादा शामिल है. डॉक्टर्स के अनुसार, इस उम्र के लोगों को घर से बाहर निकलते समय SPF क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए. डॉक्टर रोजाना सनस्क्रीन के इस्तेमाल के महत्व पर जोर देते हैं, भले आपको मुंहासे या स्किन से जुड़ी कोई समस्या ना हो. लेकिन, इस उम्र के लोगों को कम से कम SPF 30 वाला एक अलग ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन इस्तेमाल करना चाहिए.
30 साल की उम्र
स्किन स्पेशलिस्ट इस उम्र को इंफेक्शन पीरियड मानते हैं. इस उम्र वाले रोगियों में फाइन लाइन्स, आंखों के नीचे काले घेरे और झुर्रियां स्पष्ट रूप से नजर आने लगती हैं. इन समस्याओं से निपटने के लिए एक अच्छी आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट के उपयोग से कुछ हद तक सूरज की धूप से होने वाली क्षति को कम किया जा सकता है. इसके अलावा डॉक्टर 30 की उम्र में बहुत से लोगों का इलाज आईपीएल (इंटेंस पल्स्ड लाइट) या फोटोफेशियल जैसी लेजर थेरेपी से करते हैं.
40 साल की उम्र
इस उम्र के लोगों में त्वचा ढीली होने लगती है और झुर्रियां काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं. इसलिए आपको अपनी त्वचा की सेल टर्नओवर और हाइड्रेशन दोनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए दो अलग-अलग तरह के क्लींजर- एक जेंटल एक्सफोलीएटिंग क्लींजर और एक लाइट लोशन जैसे क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा एक अच्छी नाइट क्रीम जिसमें ग्लिसरीन, सेरामाइड्स और फैटी लिपिड होते हैं, को यूज करना चाहिए.
50 साल की उम्र
डॉक्टर्स के अनुसार, इस उम्र में हॉरमोन में बदलाव होता है और यह त्वचा को प्रभावित कर सकता है. उम्र बढ़ने के साथ-साथ चेहरे पर रुखापन बढ़ने लगता है. इस उम्र में कई बार हॉरमोनल उतार-चढ़ाव के कारण मुंहासे फिर से उभरने लगते हैं, जो आपने किशोरावस्था के बाद से नहीं देखे हैं. इस उम्र में डॉक्टर एक्सफोलीएटिंग क्लींजर का इस्तेमाल करने की वजाय माइल्ड मिल्की क्लींजर के इस्तेमाल की सलाह देते हैं. इसके अलावा त्वचा में कसावट लाने के लिए लेजर और अन्य मशीनों के साथ बॉडी कंटूरिंग मददगार होती है.
60 साल की उम्र
त्वचा रोग विशेषज्ञों का कहना है कि, इस उम्र के रोगियों के लिए एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट शुरू करने में कभी देर नहीं करना चाहिए. क्योंकि 60 और उससे अधिक उम्र के मरीजों की मुख्य चिंता हाइड्रेशन की कमी और नमी बनाए रखना होती है. इस उम्र में त्वचा की देखभाल को बहुत सरल, हाइड्रेटिंग और कोमल रखने की सलाह दी जाती है. साथ ही एक साल में दो बार तक लेजर तकनीक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. यह झुर्रियों और दागों को कम करने, त्वचा के रंग को एक समान करने, स्किन को टाइट करने और जेंटल और हानिकारक दोनों प्रकार के घावों को हटाने में मददगार साबित होती है.
इसे भी पढ़ें: डायरेक्ट स्किन पर लगाते हैं परफ्यूम? तो अभी हो जाएं अलर्ट, नुकसान जानकर आज ही फेंक देंगे प्रोडक्ट