चली गयी ठण्ड, आ गयी गर्मी, यहाँ जान लें क्या खाने से ठंडा रहेगा तन और मन, कैसे लौंग देगी फायदा

सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में हमारे मुंह और पेट के अंदर बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं. यही कारण है कि इस मौसम में सांसों से बदबू आने की समस्या बढ़ जाती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

अक्सर लोग समझते हैं कि लौंग सिर्फ सर्दियों का मसाला है. इसकी गरम तासीर की वजह से लोग इसे गर्मियों में खाने से बचते हैं. लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान की मानें तो सही तरीके से ली गई छोटी सी लौंग भयंकर गर्मी में भी आपके शरीर के लिए गेम चेंजर बन सकती है. आयुर्वेद में तो इसे देवपुष्प की उपाधि दी गई है. आइए जानते हैं कि यह मामूली सी दिखने वाली लौंग गर्मियों की बीमारियों को कैसे जड़ से खत्म करती है.

आयुर्वेद का अनोखा रहस्य, गरम तासीर फिर भी मिलेगी ठंडक

सुनने में यह थोड़ा अजीब लग सकता है कि गरम तासीर वाली चीज शरीर को ठंडक कैसे देगी. असल में लौंग शरीर के भीतर जाकर पित्त को संतुलित करने का काम करती है. यह रक्त दोषों को दूर करती है और शरीर के तापमान को बाहरी गर्मी के हिसाब से एडजेस्ट करने में मदद करती है. खास बात यह है कि इसका सही इस्तेमाल आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए भी रामबाण माना जाता है.

डिहाइड्रेशन और सूखे मुंह की छुट्टी

तेज धूप और लू के कारण गर्मियों में बार बार प्यास लगती है और गला सूखने लगता है. लौंग मुंह में लार यानी सलाइवा बनाने की प्रक्रिया को तेज कर देती है. इससे न केवल बार बार लगने वाली प्यास शांत होती है बल्कि शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम हो जाता है.

मुंह की दुर्गंध और बैक्टीरिया का काल

सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में हमारे मुंह और पेट के अंदर बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं. यही कारण है कि इस मौसम में सांसों से बदबू आने की समस्या बढ़ जाती है. लौंग में कुदरती एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो इन कीटाणुओं का सफाया कर देते हैं. इसके नियमित सेवन से आपकी ओरल हाइजीन बनी रहती है और आप ताजगी महसूस करते हैं.

Advertisement

सुस्त पाचन तंत्र को मिलेगी नई रफ्तार

गर्मियों में हमारी जठराग्नि यानी खाना पचाने वाली शक्ति थोड़ी धीमी हो जाती है. यही वजह है कि भारी खाना आसानी से नहीं पचता और पेट भारी लगने लगता है. लौंग पाचन अग्नि को उत्तेजित करती है जिससे खाना जल्दी पचता है और आप गैस या एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचे रहते हैं. इसमें मौजूद यूजेनॉल नाम का तत्व हर मौसम में शरीर का तालमेल बनाए रखने में माहिर है.

गर्मियों में कैसे करें सही इस्तेमाल

अगर आप गर्मी के मौसम में लौंग के फायदों का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो इसे सीधे चबाने के बजाय रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह उस पानी का सेवन करें. इसके अलावा लौंग को मिश्री के साथ मिलाकर लेना भी एक बेहतरीन विकल्प है. यह तरीका आपके शरीर को नेचुरल कूलिंग इफेक्ट देता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Middle East War: क्या Iran करेगा Ukraine पर मिसाइल हमला? Israel Drone War में Zelensky की एंट्री