गर्मियों की टैनिंग नहीं करेगी परेशान, बस संतरे के छिलके में मिलाकर लगा लें किचन में मौजूद ये चीजें

Homemade Ubtan: अगर आप भी गर्मियों के मौसम में स्किन को हेल्दी और टैनिंग से बचाना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद इन चीजों से बनाएं प्राकृतिक उबटन.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Homemade Ubtan: घर पर कैसे बनाएं प्राकृतिक उबटन.

गर्मियों की शुरुआत के साथ टैनिंग की परेशानी का डर सबको सताने लगता है. तेज चिलचिलाती धूप में चेहरे, पैर, गर्दन और हाथ पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिलता है. त्वचा न सिर्फ गहरे रंग की हो जाती है, बल्कि गर्मी और पसीने की वजह से चेहरे पर दाने भी निकलने लगते हैं. ऐसे में आयुर्वेद में एक ऐसे उबटन का जिक्र किया गया है, जो न सिर्फ गर्मियों में टैनिंग से राहत देगा, बल्कि चेहरे पर ग्लोइंग भी बनाएगा. 

टैनिंग क्यों होती है- (Why does tanning)

टैनिंग गर्मियों में होने वाली आम समस्या है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है. धूप की लगातार पड़ने वाली किरणों से बचने के लिए त्वचा मेलेनिन नाम का हॉर्मोन बनाती है, और समय के साथ रंग असमान हो जाता है. अगर सही देखभाल की जाए तो टैनिंग से छुटकारा पाया जा सकता है. टैनिंग हटाने के लिए वास्तव में संतुलन और पोषण की आवश्यकता होती है. ऐसे में आयुर्वेद में त्वचा को ठीक करने के लिए कई प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिनमें से एक है प्राकृतिक उबटन. 

टैनिंग हटाने के लिए प्राकृतिक उबटन- (Natural ubtan to remove tanning)

प्राकृतिक उबटन को बनाना भी आसान है. इसके लिए संतरे के छिलके का पाउडर, थोड़ी मात्रा में केसर, मुलेठी पाउडर और चंदन पाउडर को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अगर पेस्ट गाढ़ा लगता है तो गुलाब जल या कच्चा दूध भी मिला सकते हैं. इस पेस्ट को हफ्ते में दो बार प्रभावित हिस्से पर लगाएं.

प्राकृतिक उबटन के फायदे-

इस प्राकृतिक उबटन में मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को साफ करने की क्षमता होती है. यह रंग में समानता लाने में भी मदद करता है और त्वचा को गहराई से पोषण देता है. मुलेठी मेलेनिन को संतुलित करता है और केसर त्वचा के रंग को उजला करने में भी मदद करता है. वहीं मिश्रण में मौजूद एलोवेरा त्वचा को गर्मी से राहत देता है और त्वचा की जलन को कम करके गहराई से ठंडक देता है. संतरे के छिलके के पाउडर में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो त्वचा की नई कोशिकाओं को बनाने में मददगार है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- मोरिंगा-तुलसी और अश्वगंधा के सेवन से कौन सी बीमारी दूर होती है? डॉक्टर ने बताया...

धूम्रपान करने वालों को नॉन-स्मॉकर्स की तुलना में लंग कैंसर का 80 प्रतिशत ज्यादा खतरा 
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
UP दरोगा परीक्षा में पंडित वाले विवाद पर पहली बार बोले CM Yogi, क्या कहा? सुनिए | UP NEWS | BREAKING