सफेद बालों के लिए घर पर मेहंदी कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया बिना केमिकल वाली मेहंदी बनाने का तरीका

मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट सुमन अग्रवाल ने बालों को काला करने के लिए बिना केमिकल वाली मेहंदी बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सफेद बालों के लिए मेहंदी में क्या मिलाएं?
(Photo Credit: Instagram)

उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होना आम बात है. लेकिन आजकल कम उम्र में भी कई लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं. ऐसे में सफेद बालों को छिपाने के लिए ज्यादातर लोग हेयर कलर या डाई का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस तरह की डाई में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं. ऐसे में समय के साथ डाई बालों को ड्राई और फ्रिजी बनाने लगती है. इसी कड़ी में मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट सुमन अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बालों को काला करने के लिए बिना केमिकल वाली नेचुरल डाई बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

  • 100 ग्राम हिना पाउडर
  • एक बड़ा चम्मच चाय पत्ती
  • डेढ़ छोटा चम्मच कॉफी पाउडर 
  • एक उबले हुए चुकंदर का पानी और 
  • 100 ग्राम इंडिगो पाउडर
कैसे बनाएं नेचुरल मेहंदी?
  • इसके लिए सबसे पहले एक कप पानी में एक बड़ा चम्मच चाय पत्ती डालकर उबाल लें. अच्छी तरह उबल जाने के बाद इस पानी को छानकर अलग रख लें.
  • जब चाय पत्ती का पानी अच्छी तरह ठंडा हो जाए, तब इसे किसी लोहे की कढ़ाई में डालें. 
  • अब, इस पानी में डेढ़ छोटा चम्मच कॉफी पाउडर और 100 ग्राम हिना पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपको इन दोनों चीजों को पानी में डालकर अच्छी तरह चलाना है, ताकि इसमें कोई गांठ न पड़े. 
  • इसके बाद इसे 6 से 10 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें. 
  • तय समय बाद इसमें उबले हुए चुकंदर का पानी डालें और अच्छी तरह चला लें. 
  • इसके बाद आप इस मेहंदी को अपने बालों में लगा सकते हैं. 

ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत पतला न हो. तैयार मेहंदी को साफ बालों पर ब्रश की मदद से लगाएं. जब पेस्ट हल्का सूख जाए, तो केवल साफ पानी से बालों को धो लें. ध्यान रहे कि आपको अभी शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना है. 

अब लगाएं इंडिगो पाउडर

मेहंदी धोने के बाद बालों को अच्छी तरह सुखा लें. इसके बाद पानी में करीब 100 ग्राम इंडिगो पाउडर डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और ज्यादा से ज्यादा एक घंटे छोड़ दें. तय समय बाद आप पहले साफ पानी और फिर शैंपू से अपने बालों को धो सकते हैं. 

सुमन अग्रवाल बताती हैं, इस तरह आप अपने घर पर ही बिना केमिकल वाली मेहंदी बना सकते हैं और इससे अपने सफेद बालों को काला कर सकते हैं. इससे आपके बाल रूखे और बेजान नहीं दिखेंगे. 

Advertisement
इन बातों का रखें ध्यान 

न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं, इस मेहंदी में किसी तरह के केमिकल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है लेकिन फिर भी पहली बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके लिए पहले हाथ पर थोड़ी मात्रा में मेहंदी लगाकर देखें. अगर ऐसा करने से स्किन पर जलन या खुजली हो, तो इस मेहंदी को बालों में न लगाएं. इसके अलावा ध्यान रखें कि आप जिस हिना पाउडर और इंडिगो पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो भी बिना केमिकल वाला हो. इन सब से अलग मेहंदी को लगाते हुए हाथों में ग्लव्स जरूर पहनें, ताकि हाथों पर इसका रंग न लगे.

यहां देखें वीडियो- 

Advertisement

यह भी पढ़ें- फटे होंठों को ठीक करने के लिए नाभि में कौन सा तेल लगाकर सोना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Featured Video Of The Day
Anant Singh JDU News: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को JDU ने क्यों निकाला? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article
White Hair
Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं