बच्चे को बोतल से दूध कब तक पिलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें बच्चे की बोतल को कैसे छुड़ाएं

पीडियाट्रिशियन सुमित्रा मीणा ने एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि छोटे बच्चे को बोतल से दूध कब तक पिलाना चाहिए और इसके बाद बच्चे की बोतल की आदत को कैसे छुड़ाएं. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बच्चे को बोतल से दूध कब तक पिलाना चाहिए?
(Photo Credit: Freepik)

अपने छोटे बच्चों को लेकर माता-पिता के मन में कई सवाल होते हैं. ऐसा ही एक सवाल है कि बच्चे को कितने साल तक बोतल से दूध पिलाना चाहिए और इसके बाद बच्चे के बोतल से दूध पीने की आदत को कैसे छुड़ाएं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इसे लेकर पीडियाट्रिशियन सुमित्रा मीणा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. आइए जानते हैं अपने इस वीडियो में एक्सपर्ट क्या कहती हैं- 

बच्चे को बोतल से दूध कब तक पिलाना चाहिए?

पीडियाट्रिशियन बताती हैं, बच्चे की बोतल छुड़ाने की शुरुआत करीब 1 साल की उम्र से कर देनी चाहिए और 18 महीने तक बोतल से दूध देना पूरी तरह बंद कर देना चाहिए. जब बच्चा करीब 12 महीने का हो जाए, तब उसे धीरे-धीरे बोतल से दूर करना शुरू कर दें. 1 साल का हो जाने के बाद आप धीरे-धीरे बच्चे को सिपी कप, खुले कप या कटोरी में दूध पिलाना शुरु कर सकते हैं. 

डॉक्टर बताती हैं, शुरुआत में बच्चा कप से दूध पीने से मना कर सकता है. जिद कर सकता है या रो भी सकता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. उसे रोज थोड़ा-थोड़ा कप से दूध देने की कोशिश करें. धीरे-धीरे उसे इसकी आदत हो जाएगी.

बच्चे को ज्यादा समय तक बोतल से दूध देने से क्या होता है?

पीडियाट्रिशियन कहती हैं, बहुत लंबे समय तक बोतल से दूध पीने पर बच्चे के दांत खराब हो सकते हैं. खासकर अगर बच्चा रात के टाइम बोतल से दूध पीता है या बोतल मुंह में लेकर सो जाता है, तो दांतों में कैविटी का खतरा बढ़ सकता है.

Advertisement

इससे अलग बोतल की आदत से बच्चे के दांत निकलने के समय भी परेशानी हो सकती है, साथ ही बच्चे के मुंह और जबड़े के विकास पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए सही टाइम पर बोतल छुड़ाना जरूरी है. 

बच्चे की बोतल को कैसे छुड़ाएं?

पीडियाट्रिशियन कहती हैं, बोतल छुड़ाने के लिए सबसे पहले दिन के टाइम बच्चे को गिलास, कटोरी या सिपी कप में दूध देना शुरू करें. दिन में बच्चा खेलते-खेलते या दूसरी चीजों पर ध्यान देता हुआ दूध पी सकता है. अगर बच्चा पहले दिन दूध नहीं पीता है तो भी परेशान न हों. उसे जबरदस्ती दूध न पिलाएं. कुछ समय बाद फिर कप से दूध देने की कोशिश करें. इस तरह धीरे-धीरे बच्चा कप से दूध पीना सीख जाएगा.

Advertisement

सुमित्रा मीणा बताती हैं, करीब 18 महीने की उम्र तक बच्चे की बोतल की आदत को पूरी तरह छुड़ाना सही रहता है, लेकिन ऐसा करते हुए धैर्य रखना जरूरी है. बच्चा शुरुआत में रो सकता है या जिद कर सकता है, लेकिन धीरे-धीरे उसे खुद ये आदत हो जाती है. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बालों को लंबा करने के लिए कौन सा तेल लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया घर पर तेल बनाने का आसान तरीका

Featured Video Of The Day
सऊदी अरब में हूथियों के हमले का दावा, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
Topics mentioned in this article
Parenting Tips
Lifestyle News