बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता...कौन सा ड्राई फ्रूट किस समय खाना चाहिए? AIIMS के डॉक्टर ने बताया कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा

AIIMS और हार्वर्ड से ट्रेनिंग ले चुके मशहूर डॉक्टर सौरभ सेठी ने बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, मूंगफली आदि को खाने का सही समय बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन सा ड्राई फ्रूट किस समय खाना चाहिए?
(Photo Credit: Freepik)

ड्राई फ्रूट्स को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. खासकर ठंड के मौसम में लोग रोज ड्राई फ्रूट्स खाते हैं. ये बॉडी को गर्म रखते हैं और सेहत को भी कई फायदे पहुंचाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स को खाने का भी एक सही समय होता है? अगर नहीं, तो यहां हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं. AIIMS और हार्वर्ड से ट्रेनिंग ले चुके मशहूर डॉक्टर सौरभ सेठी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. अपने इस वीडियो में उन्होंने बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता, मूंगफली आदि को खाने का सही समय बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

बादाम खाने का सबसे अच्छा टाइम क्या है?

डॉक्टर सौरभ सेठी बताते हैं, बादाम को सुबह-सुबह खाना सबसे अच्छा होता है. इसमें विटामिन ई और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाकी है. ये दोनों ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने, साथ ही ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. ऐसे में सुबह के समय बादाम खाने से आप अपने काम पर ज्यादा बेहतर तरीके से फोकस कर पाते हैं, साथ ही दिनभर आपका शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है.

अखरोट खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

अखरोट को डॉक्टर शाम के समय खाने की सलाह देते हैं. इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिमाग और दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. इसके साथ ही अखरोट में मेलाटोनिन भी थोड़ी मात्रा में मौजूद होता है. मेलाटोनिन नींद से जुड़ा हार्मोन है. ऐसे में अखरोट को शाम के समय खाने पर आपको नींद भी अच्छी आती है. 

पिस्ता किस समय खाने चाहिए?

डॉक्टर सेठी पिस्तो को दोपहर में लंच के साथ खाने की सलाह देते हैं. इसमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. इससे आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी और बॉडी में स्टेबल एनर्जी बनी रहेगी. 

Advertisement
काजू किस टाइम खाने चाहिए?

डॉक्टर काजू को भी दोपहर में लंच के साथ खाने की सलाह देते हैं. इसमें जिंक और आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है. ये दोनों ही इम्यूनिटी और एनर्जी को बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे फिर आपको लंच करने के बाद बार-बार नींद नहीं आएगी.

पेकान नट्स कब खाएं?

पेकान नट्स को डॉक्टर मीठे के साथ खाने की सलाह देते हैं. वे बताते हैं, पेकान नट्स में पॉलीफेनॉल नाम के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. ये बेड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद कर सकते हैं.

Advertisement
पाइन नट्स कब खाएं?

पाइन नट्स यानी चिलगोजे को आप मिड मॉर्निंग में खा सकते हैं. इसमें पिनोलेनिक एसिड पाया जाता है. यह भूख को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है, साथ ही ये फैट मेटाबॉलिज्म में भी मदद करता है. 

मूंगफली खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

इन सब से अलग डॉक्टर मूंगफली को दिन में कभी भी खा लेने की सलाह देते हैं. डॉक्टर सेठी बताते हैं, मूंगफली में रेस्वेराट्रोल और नियासिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये दिल और दिमाग की सेहत को बेहतर रखने में मदद करते हैं. 

इस तरह आप सही टाइम पर सही ड्राई फ्रूट्स खासकर ज्यादा फायदे पा सकते हैं और अपनी सेहत को ज्यादा बेहतर बना सकते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- मच्छर भगाने के लिए किस चीज का धुआं करें? जानें घर से तुरंत मच्छर भगाने का सबसे असरदार तरीका

Featured Video Of The Day
Breaking News: उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में सवार सभी 6 लोगों की मौत
Topics mentioned in this article
AIIMS
 Lifestyle News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं