अजगर जकड़ ले तो तुरंत क्‍या करें? अजगर क‍िस गंध से भागता है, जान‍िए यहां

अजगर के काटने से क्या होता है? आजकल गांव-देहात में अजगर बहुत न‍िकल रहे हैं. कई बार वह सोते हुए बड़ों और बच्‍चों को जकड़ लेते हैं. अगर आप भी अजगर की पकड़ से बचना चाहते हैं, तो तुरंत क्‍या करें क‍ि आप उसकी पकड़ से न‍िकल जाएं, जान‍िए यहां.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
क्या अजगर इंसान को निगल सकता है?
ndtv

बारिश और बाढ़ के दौरान सांपों के बिल और ठिकानों में पानी भर जाता है, ऐसे में वे सूखी और सुरक्षित जगह की तलाश में इंसानी बस्तियों तक पहुंच सकते हैं. इस दौरान घर, खेत, बगीचे, नालियों और आसपास के इलाकों में अजगर दिखाई देने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं. भारतीय रॉक पाइथन यानी अजगर जहरीला सांप नहीं होता, लेकिन यह काफी ताकतवर हो सकता है और बड़े शिकार को अपने शरीर से जकड़ सकता है. इसलिए इसे देखकर घबराने के बजाय सबसे पहले सुरक्षित दूरी बनाना जरूरी है. अजगर को पकड़ने, छेड़ने या भगाने की कोशिश करना जोखिम भरा हो सकता है. एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसी स्थिति में बच्चों और पालतू जानवरों को भी दूर रखें और प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम या वन विभाग से मदद लेना सुरक्षित विकल्प है.

अजगर के काटने से क्या होता है?

अजगर के काटने से आमतौर पर जान का खतरा तो नहीं होता है क्योंकि अजगर जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन उनके तेज दांतों से गहरा घाव और दर्द हो सकता है, जो बहुत ही पेनफुल होता है और इससे लोगों को इंफेक्‍शन हो जाता है. 

अजगर जकड़ ले तो क्या करें

अगर अजगर ने क‍िसी व्‍यक्‍त‍ि या जानवर को जकड़ ल‍िया है, तो उसकी पकड़ से छूटने के ल‍िए सबसे पहले शांत रहें और घबराएं नहीं. आप ज्‍यादा छटपटाएंगे तो अजगर अपनी पकड़ और अधिक कसता जाएगा. इससे आपकी सारी हड्डी टूट जाएंगी और उससे आपकी मौत भी हो सकती है. एक्‍सपर्ट कहते हैं क‍ि उसकी पकड़ से छुड़ाने के ल‍िए पूंछ की ओर से छुड़ाइए. अगर आप तेज गर्म पानी अजगर पर डालेंगे तो वह अपनी पकड़ छोड़ देगा. तेज गंध से भी अजगर भाग जाते हैं आप शराब या माउथवॉश उस पर डाल दें. 

अजगर सामने आ जाए तो क्या करें

अगर घर, खेत या आसपास अजगर दिखाई दे तो उसके करीब न जाएं और उसे छेड़ने की कोशिश बिल्कुल न करें. बच्चों और पालतू जानवरों को भी वहां से दूर रखें. वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें. सरकारी वन्यजीव विभाग भी लोगों को जंगली जानवरों से सीधे संपर्क से बचने और प्रशिक्षित बचाव दल की मदद लेने की सलाह देता है.

Advertisement

अजगर को खुद पकड़ने की गलती न करें

एक्सपर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर सांपों को हाथ से पकड़ने वाले वीडियो देखकर ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. रेस्क्यू का काम प्रशिक्षित लोगों को ही उचित उपकरणों के सााथ करना चाहिए. इसलिए अजगर को पकड़ने, भगाने या मारने के लिए खुद उसके पास जानाा सही तरीका नहीं है.

ये भी पढ़ें- DIY Curtains: साड़ी हो गई पुरानी? बना डालें घर के लिए खूबसूरत पर्दे, देखकर हर कोई करेगा तारीफ

Advertisement

घर में अजगर न आए इसके लिए क्या करें?

घर के आसपास झाड़ियां, लंबी घास, कूड़े के ढेर और लकड़ी का अनावश्यक जमाव न होने दें. चूहों की संख्या कम रखना भी जरूरी है, क्योंकि सांप या अजगर अपने शिकार का पीछा करते हुए घरों के आसपास पहुंच सकते हैं. दीवार और फर्श के छेद बंद करें और दरवाजे-खिड़कियों के आसपाास की जगह को अच्छी तरह सील रखें.

अजगर को भगाने के लिए क्या जलाना चाहिए?

आपके घर में सांप या अजगर घुस गया है और आप उसको किसी बंद जगह या कमरे से बाहर निकालने के लिए गोबर के कंडे (उपले), पुराने सूती कपड़े या लहसुन-प्याज के छिलके जलाकर तेज धुआं कर दें. दरअसल सांपों को घुटन और तेज धुआं बिल्कुल पसंद नहीं है. इससे वह छ‍िपने की जगह से बाहर निकल आाते हैं. 

टॉयलेट और बाथरूम में रखें खास सावधानी

इसके अलावा, बाथरूम या टॉयलेट में सांप दिखने की स्थिति में उसे छेड़ने या हाथ डालकर निकालने की कोशिश न करें. इस्तेमाल से पहले आसपास नजर जरूर डालें और घर में सांप दिखने पर सुरक्षित दूरी बनााकर रेस्क्यू टीम को बुलाएं. रात में बाहर निकलते समय टॉर्च का इस्तेमाल करनाा और जूते पहनना भी जरूरी है.

ये भी पढ़ें- Home Decor Tips: कम बजट में घर को बनाना है आलीशान? अपनाएं ये आसान डेकोर टिप्स, मिलेगा लग्जरी और प्रीमियम लुक

Advertisement
Featured Video Of The Day
अमेरिका चीन का सबसे बड़ा कर्जदार! ट्रंप की बॉस वाली इमेज को लगा डेंट?
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Ajgar
Saap