Visa Free Travel: विदेश जाने का है प्लान? लेकिन जेब में है बस 1 लाख, इन 4 देश में कर सकते हैं ट्रैवल

Visa Free Desh Kaun-Kaun Se Hain: नीचे बताए गए 4 देशों में आप बस 1 लाख के अंदर आना-जाना, अच्छे से घूमना, रहना और खाने के साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं. तो चलिए देर किस बात की जानते हैं कौन से हैं वो सुंदर देश.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Which countries are visa free?

Visa Free Desh Kaun-Kaun Se Hain: काम के प्रेशर में कर दिया है परेशान, लेना चाहते हैं ब्रेक? आज हम आपको 4 ऐड देश के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप बस अपना बेग उठाकर जा सकते हैं, लगा न शॉक? जी हां, अब विदेश घूमने के लिए आपको वीसा का की जरूरत नहीं पड़ेगी. नीचे बताए गए 4 देशों में आप बस 1 लाख के अंदर आना-जाना, अच्छे से घूमना, रहना और खाने के साथ शॉपिंग भी कर सकते हैं. तो चलिए देर किस बात की जानते हैं कौन से हैं वो सुंदर देश.

सस्ते में विदेश कैसे घूमने?

मॉरीशस: मॉरीशस अपने सुंदर व्यू और टापू के लिए जाना जाता है. अगर आप पानी के दीवाने हैं और समुद्र देखकर ही आप खुश हो जाते हैं, तो आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं मॉरीशस में भारतीय नागरिक 60 दिनों तक वीजा-फ्री प्रवेश कर सकते है और बेहद खूबसूरत समुद्र तट, वाटर स्पोर्ट्स, लग्ज़री रिज़ॉर्ट्स और स्ट्रीट फूड का मजा उठाया सकते हैं. अगर आप बीच वेकेशन पसंद करते हैं, तो मॉरीशस आपको एक बॉलीवुड-स्टाइल ट्रैवल अनुभव दिला सकता है.

भूटान: भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती, लेकिन आने पर एक परमिट सिस्टम है जो आसानी से कस्टम्स पर मिल जाता है. अगर आप खूबसूरत मोनास्ट्रीज़, सुंदर पहाड़, और पारंपरिक संस्कृति का अनुभव लेना चाहते हैं, तो भूटान आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

नेपाल: नेपाल एक बेहद आसान और दिलचस्प डेस्टिनेशन है यह अपनी सुंदरता और कल्चर के लिए जाना जाता है. यहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर आप हिमालय की शानदार चोटियाँ, शांत झीलें और गहरे धार्मिक अनुभव लेना चाहते हैं तो नेपाल आपकी लिस्ट में नंबर 1 होना चाहिए. नेपाल में आप ट्रेकिंग, ऐडवेंचर स्पोर्ट्स, और लोकल कल्चर का मजा भी ले सकते हैं.

वियतनाम: आजकल सोशल मीडिया पर वियतनाम काफी चर्चा में है. अगर आप भी इसकी खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो अपनी लिस्ट में इसे शामिल कर सकते हैं. भारतीयों यहां बिना वीजा के जा सकते हैं और यहां की सुंदरता का अनुभव कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: रिश्ते में लगातार लड़ाई होने पर क्या करना चाहिए? यहां जानें पार्टनर से होने वाले झगड़े से कैसे बचें

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mamata On SIR: Bengal में SIR फिर भड़कीं ममता! CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Supreme Court में याचिका