स्किन पर 5 तरह के मुंहासे होते हैं? जानिए ठीक करने के आसान घरेलू उपाय

आप किसी पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं और चेहरे पर एक बड़ा लाल मुंहासा नजर आ जाए, तो सारा मूड खराब हो जाता है. यहां जानिए मुंहासे कितने प्रकार के होते हैं और मुंहासे ठीक करने के आसान घरेलू उपाय.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मुंहासे हटाने के उपाय
file photo

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खानपान के चलते स्किन का ध्यान रखना बहुत ही मुश्किल हो गया है, जिसके चलते चेहरे पर पिंपल्स हो जाते हैं, जो कई दिन तक ठीक नहीं होता और फिर सुंदरता भी खराब लगने लगती है. जैसे- आप किसी पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं और चेहरे पर एक बड़ा लाल मुंहासा नजर आ जाए, तो सारा मूड खराब हो जाता है. दरअसल, हर किसी को लाइफ में कभी-कभी मुंहासों की समस्या से परेशान होना पड़ता है. हालांकि, सभी मुंहासे एक जैसे नहीं होते. कुछ छोटे काले बिंदुओं जैसे दिखते हैं, कुछ सफेद उभार के रूप में नजर आते हैं, जबकि कुछ लाल, सूजे हुए और दर्दनाक हो सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं मुंहासे कितने प्रकार के होते हैं और मुंहासे ठीक करने के आसान घरेलू उपाय.

ब्लैकहेड्स

नाक, ठुड्डी या माथे पर दिखाई देने वाले छोटे-छोटे काले दाने ब्लैकहेड्स होते हैं. अक्सर लोगों को लगता है कि ये स्किन में जमा गंदगी की वजह से होते हैं, इसलिए वे चेहरे को जरूरत से ज्यादा रगड़कर साफ करने लगते हैं. असल में ब्लैकहेड्स तब बनते हैं जब स्किन का एक्स्ट्रा तेल और मृत कोशिकाएं मिलकर रोमछिद्र यानी पोर को बंद कर देती हैं, लेकिन उसका ऊपरी हिस्सा खुला रहता है. हवा के संपर्क में आने पर यह मिश्रण ऑक्सीडाइज होकर काला दिखने लगता है. इसे दूर करने के लिए एक बर्तन में गुनगुना पानी लें और लगभग 3 मिनट तक भाप लें. इसके बाद मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं. 10 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें. यह पोर्स में जमा तेल को धीरे-धीरे साफ करने में मदद करता है.

व्हाइटहेड्स

व्हाइटहेड्स भी ब्लैकहेड्स की तरह ही होते हैं, लेकिन इनमें रोमछिद्र यानी पोर का ऊपरी हिस्सा बंद रहता है. यह त्वचा पर छोटे सफेद या त्वचा के रंग जैसे उभरे हुए दानों के रूप में दिखाई देते हैं. इसे ठीक करने के लिए एक ग्रीन टी बैग को गर्म पानी में भिगोकर ठंडा कर लें. इसके बाद इसे साफ कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर हल्के टोनर की तरह लगाएं और छोड़ दें. इससे ब्हाइटहेड्स से छुटकारा मिल सकता है.

पप्यूल्स

जब कोई बंद रोमछिद्र सूज जाता है, तो वह पप्यूल बन जाता है. यह चेहरे पर लाल रंग का दिखाई देता है. इसे छूने पर दर्द होता है. इसे ठीक करने के लिए एक आइस क्यूब को साफ और मुलायम कपड़े में लपेटकर 1 से 2 मिनट तक लगाएं. इसके बाद एलोवेरा जेल के एक चम्मच में टी ट्री ऑयल की एक बूंद मिलाकर हल्के हाथों से मुंहासे पर लगाएं. ऐसा करने से मुंहासा ठीक हो सकता है.

Advertisement

पस्ट्यूल्स

पस्ट्यूल्स को अक्सर लोग पिंपल्स के रूप में ही पहचानते हैं. ये पप्यूल्स की तरह ही होते हैं, लेकिन इनमें सफेद या पीले रंग का सिरा दिखाई देता है, जो मवाद से भरा होता है. इसे ठीक करने के लिए एक चुटकी हल्दी में आधा चम्मच कच्चा शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे मुंहासे पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें.

नोड्यूल्स और सिस्ट्स

कभी-कभी मुंहासे सिर्फ स्किन के ऊपर नहीं होते, बल्कि त्वचा के अंदर तक रहते हैं. ऐसे मुंहासे दर्दनाक और गांठों के रूप में दिखाई दे सकते हैं. नोड्यूल्स छूने पर सख्त महसूस होते हैं. इन मुंहासों से त्वचा पर दाग-धब्बे या निशान पड़ने का खतरा अधिक रहता है. इसे ठीक करने के लिए गुनगुने पानी में भिगोए हुए साफ कपड़े को उस जगह पर लगभग 5 मिनट तक रखें. इससे दर्द से राहत मिल सकती है और ये जल्दी ठीक हो सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें:- महिलाओं के लिए ये 1 एक्सरसाइज है सबसे बेस्ट, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताए फायदे

Featured Video Of The Day
Rajnath Singh EXCLUSIVE: 12 साल में Defence Sector में क्या-क्या बदलाव आए? | NDTV Defence Summit
Topics mentioned in this article
Acne
PIMPLE