Chhat Thanda Rakhne Ka Tarika: गर्मियों का कहर अपने चरम पर पहुंच गया है. बाहर की तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की हालत खराब कर दी है. बाहर निकलो तो तेज धूप और घर पहुंचों तो धूप में तपती हुई छत जो कमरे को ठंडा नहीं होने देता है. गर्मियों का मौसम शुरू होते ही ये छत का गर्म होना सबसे बड़ी मुसीबत हो जाती है. घर की छत भट्टी जैसी तपती है. अगर आप टॉप फ्लोर पर रहते हैं, तो दिन के समय कमरे में बैठना नामुमकिन हो जाता है. इस समय तो पंखा भी गर्म हवा फेंकने लगता है और AC-कूलर भी इस वक्त पर फेल हो जाते हैं.
25 मई से नौतपा शुरू हो रहे हैं और इस 9 दिनों में तो हालत और खराब होने वाली है. लेकिन अगर आप समय से पहले ही इस गर्मी से निपटने की इंतजाम कर लेंगे तो आप अपने घर को आसानी से ठंडा रख सकते हैं. ये छोटे उपाय आपको घर को ठंडा रखने के साथ ही बिजली का बिल भी बढ़ने नहीं देंगे. तो आइए जानते हैं वो घरेलू नुस्खे जिनसे आपकी छत रहेगी ठंडी और घर में बनी रहेगी ठंडक.
AC के बिना भी घर रहेगा ठंडा, बस छत पर अपनाएं ये 4 आसान उपाय
छत को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये तरीके- (Follow these steps to cool your roof)
1. व्हाइट पेंटघर की छत को ठंडा रखने के लिए आप उस पर सफेद (White) रंग का हीट रिफ्लेक्टिव पेंट (Cool Roof Paint) या वाटरप्रूफिंग कोटिंग करा सकते हैं. ये छत में पड़ने वाली तेज धूप को रोकती है. जिससे छत और कमरे कम गर्म होते हैं.
2. ग्रीन नेटआप अपनी छत पर हरा जाल (Green Net) भी लगवा सकते हैं. ये सूरज की सीधी रोशनी को छत पर पड़ने से रोकता है. इसे लगाने से छत की सतह गर्म नहीं होती और नीचे वाले कमरे में तपिश कम महसूस होती है.
छत को ठंडा रखने के लिए आप उस पर गमले रखें या छोटी सी क्यारी बनाएं. मिट्टी और पौधों की वजह से छत पर धूप का सीधा असर कम होता है. जब आप पौधों में पानी डालते हैं, तो वाष्पीकरण (Evaporation) की वजह से छत अपने आप ठंडी हो जाती है.
4. जूट की बोरियांयह एक बहुत ही देसी और सस्ता जुगाड़ है. शाम के वक्त छत पर जूट की बोरियां बिछा दें. इन पर हल्का पानी छिड़क दें इससे छत की गर्मी शांत हो जाएगी और रात को कमरा बिल्कुल ठंडा रहेगा.
ये भी पढ़ें: Nautapa 2026: 25 मई से 2 जून तक झुलसाएगी गर्मी, जानिए क्या है नौतपा और कैसे बचें
ये भी पढ़ें: LG, Hitachi, Samsung के AC की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, इतनी सस्ती डील शायद ही दोबारा मिले, अभी करें ऑर्डर