मार्च में घूमने जाने की कर रहे हैं प्लानिंग? ये 4 डेस्टिनेशन्स हैं बिल्कुल परफेक्ट

March Travel Destinations: क्या आप भी मार्च में कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं जहां आपको सुकून मिले, तो आप इन जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
​March Travel Destinations: मार्च में कौन सी जगह घूमने जाएं.

घूमना भला किसे नहीं पसंद है. ऑफिस और घर के काम से कुछ समय के लिए ब्रेक मिलाना, दिल और दिमाग को खुश करने वाला होता है. मार्च के महीने में लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है, ऐसे में ये बाहर घूमने का अच्छा समय है. अगर आप भी भारत में घूमने के लिए खूबसूरत जगह तलाश रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको ऐसी बजट फ्रेंडली जगह के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं.  तो चलिए जानते हैं मार्च में आप किन-किन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं. 

मार्च में कहां जाएं घूमने- (March Travel Destinations)

1. मथुरा-वृंदावन- (उत्तर प्रदेश)

मार्च में होली का त्यौहार है और ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए मथुरा-वृंदावन बेस्ट जगह है. क्योंकि यहां होली पर खासकर एक अलग ही वाइब देखने को मिलती है. वैसे तो साल भर मथुरा-वृंदावन में अच्छी खासी भीड़ नजर आती है. लेकिन होली के दौरान मथुरा-वृंदावन में अलग ही नजारा देखने को मिलेगा. अगर आप होली के त्यौहार को एंजॉय करना चाहते हैं, तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है. 

कैसे जाएं- दिल्ली से मथुरा-वृंदावन जाने के लिए आपको बस, कार, ट्रेन की सुविधा मिलेगी. कम बजट में आप यहां घूम सकते हैं.

2. ऋषिकेश- (उत्तराखंड) 

मार्च के महीने में ऋषिकेश का प्लान कर सकते हैं. यहां गंगा के किनारे बैठकर मन को शांति और सुकून मिलता है. अगर आपको एडवेंचरस एक्टिविटीज करना पसंद हैं, तो आप ऋषिकेश में राफ्टिंग का मजा उठा सकते हैं.

कैसे जाएं- अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं, तो बस की सुविधा आपके लिए बेस्ट है. कार से भी जा सकते हैं.

3. जीरो वैली- (अरुणाचल प्रदेश)

​अगर आप कुछ नया और अलग एक्सपीरिएंस करना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली चले जाइये. यहां की हरियाली, धान के खेत और यहां का कल्चर आपको अपना बना लेगा. 

Advertisement

कैसे जाएं- सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आसानी से आप जीरो वैली पहुंच सकते हैं. 

4. वाराणसी- (उत्तर प्रदेश)

कम बजट में आप उत्तर प्रदेश के वाराणसी जा सकते हैं. यहां आप अस्सी घाट के पास किसी साधारण और किफायती गेस्टहाउस में रुक सकते हैं, नाश्ते में कचौरी‑सब्ज़ी का स्वाद ले सकते हैं और पुराने शहर की संकरी गलियों में पैदल घूमकर शांति और सुकून महसूस कर सकते हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर जरूर घूमे.

कैसे जाएं- काशी विश्वनाथ के लिए ट्रेन और हवाई सविधा उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें- भारत में ये ऑफबीट डेस्टिनेशंस हनीमून के लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कब और कैसे करें विजिट

Advertisement

World Heart Day: दिल की बीमार‍ियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्‍टर TS Kler

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Bajrang Dal कार्यकर्ताओं ने क्यों की जफर की पिटाई?