DIY Scrub: मैल से कोहनी और घुटने दिखने लगे काले? अपनाएं ये 3 होममेड स्क्रब, साफ हो जाएगी स्किन, चमकेगी त्वचा

आज हम आपको 3 ऐसे होममेड स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घुटनों और कोहनी का मैल और डेड सेल्स हटाकर त्वचा को चमकदार बना सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कोहनी और घुटनों के लिए DIY स्क्रब
Photo Credit: NDTV

DIY Scrub for Knees and Elbows: चेहरे को ग्लोइंग और चमकदार बनाने के लिए अधिकतर लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स जैसे फेसवॉश, सीरम और बाकी चीजों का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन शरीर के बाकी हिस्सों पर ध्यान नहीं देते. इसके कारण लगातार धूल-मिट्टी और प्रदूषण से मैल जम जाता है, जिससे त्वचा काली दिखने लगती है. ये सबसे ज्यादा कोहनी और घूटनों पर देखने को मिलता है. यहां की त्वचा काफी रूखी और बेजान नजर आने लगती है. इससे खूबसूरती में भी फीकापन लगने लगता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 ऐसे होममेड स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप घुटनों और कोहनी का मैल और डेड सेल्स हटाकर त्वचा को चमकदार बना सकते हैं. 

1. कॉफी का स्क्रब करेगा मदद

घुटनों और कोहनी को साफ करने के लिए आप कॉफी की मदद ले सकते हैंं. इसके लिए आप एक कटोरी में  1 चम्मच नारियल तेल डालें के साथ एक चम्मच कॉफी पाउडर डालें. अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इस तैयार पेस्ट से कोहनी और घुटनों को स्क्रब करें. इसके लिए पहले आपको 3-4 मिनट हल्के हाथों से रगड़ना हैै और फिर 10 मिनट के लिए छोड़ देना है. इससे त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स हट जाएंगी और स्किन चमकदार बनेगी.

2. चीनी का स्क्रब

चीनी का स्क्रब घुटनों और कोहनी को साफ करने के लिए मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच शहद और नींबू का रस डालें. इसके बाद तीनों को अच्छे से मिक्स कर एक स्क्रब तैयार कर लें. अब इसे घुटनों और कोहनी पर लगाएं और गोल घूमाते हुए रगड़ें. 4-5 मिनट स्क्रब करने के बाद हल्के गर्म पानी से साफ कर लें. इस स्क्रब के नियमित इस्तेमाल से आपके घुटने और कोहनी साफ हो जाएगी.

3. ओटमील का स्क्रब

ओटमील पाउडर और दही का स्क्रब भी आपकी कोोहनी और घुटनों को साफ कर सकता है. इसके लिए आप एक कटोरी में बराबर मात्रा में ओटमील और दही लें फिर अच्छे से मिक्स करें. अब इसके ऊपर हल्का दूध डाल दें. इस स्क्रब से कोहनी और घुटनों को हल्के हाथों से रगड़ें और कुछ देर बाद साफ पानी से धो लें. इसके नियमित रूप से इस्तेमाल से आपको फायदा देखने को मिल सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Curry Patta Powder For Hair: नीम-कड़ी पत्ते का पाउडर घर पर बनाएं, बालों और स्कैल्प की ऐसे करें देखभाल

यह भी पढ़ें: DIY Rose Moisturizer: चेहरे को देना है गुलाबी निखार? घर पर बनाकर लगाएं गुलाब मॉइस्चराइजर, जान लें बनाने का तरीका

Advertisement
Featured Video Of The Day
लेडी श्री राम कॉलेज की लड़कियों ने उठाए सेफ्टी पर सवाल
Topics mentioned in this article
Lifestyle News
Diy Scrub