कौन हैं देवेंद्र चपलोट? IIT बॉम्बे के वो रोबोटिक्स एक्सपर्ट, जिनका एलन मस्क ने खुद किया अपनी कंपनी में स्वागत

एलन मस्क ने भारतीय एआई एक्सपर्ट देवेन्द्र चपलोट को अपनी टीम में शामिल किया है. जानें कौन हैं IIT बॉम्बे के ये होनहार इंजीनियर जो अब SpaceX और xAI में बनाएंगे सुपरइंटेलिजेंस.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
देवेन्द्र ने बताया कि वह कई सालों से रोबोटिक्स और एआई मॉडल बनाने के लिए पागलपन की हद तक जुनूनी रहे हैं.

Elon Musk welcomes Indian AI researcher Devendra Chaplot: मशहूर बिजनेसमैन एलन मस्क ने अपनी दो बड़ी कंपनियों, SpaceX और xAI, के लिए भारतीय एआई (AI) और रोबोटिक्स एक्सपर्ट देवेन्द्र चपलोट (Devendra Chaplot) को अपनी टीम में शामिल किया है. देवेन्द्र ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर मस्क के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह मस्क के साथ मिलकर 'सुपरइंटेलिजेंस' (Superintelligence) बनाने के मिशन पर काम करेंगे. मस्क ने भी उनका स्वागत करते हुए पोस्ट पर रिप्लाई किया, "Welcome to xAI!" ऐसे में आइए जानते हैं कौन है देवेंद्र चापलेट और इससे पहले कहां काम कर चुके हैं. 

कौन हैं देवेन्द्र चपलोट?

देवेन्द्र का सफर मुंबई से शुरू होकर दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों तक पहुंचा है. उनकी उपलब्धियां किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं-

IIT बॉम्बे का टैलेंट

 देवेन्द्र ने साल 2014 में IIT बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक किया. वह शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज रहे हैं.

विदेश में पढ़ाई

उन्होंने अमेरिका की मशहूर कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी (CMU) से पीएचडी की. यहां उन्होंने ऐसे रोबोट्स और एआई एजेंट्स पर रिसर्च की जो खुद रास्ता ढूंढ सकें और इंसानों की तरह चीजों को समझ सकें.

Advertisement
बड़े नामी ब्रांड्स के साथ काम

मस्क की टीम में आने से पहले वह Samsung (दक्षिण कोरिया), Facebook (Meta) AI Research, और Mistral AI जैसी दिग्गज कंपनियों में काम कर चुके हैं.

Advertisement
अवॉर्ड्स की झड़ी

उन्हें फेसबुक फेलोशिप और CVPR जैसे बड़े मंचों पर 'बेस्ट पेपर' और रोबोटिक्स चैलेंज जीतने के लिए कई पुरस्कार मिल चुके हैं.

मस्क की टीम में क्या करेंगे?

इस बारे में देवेंद्र ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि मैं SpaceX और xAI से जुड़ रहा हूं, और Elon तथा उनकी टीम के साथ मिलकर सुपरइंटेलिजेंस बनाने पर काम करूंगा.

SpaceX और xAI मिलकर, एक ऐसे लीडर के नेतृत्व में फिजिकल और डिजिटल इंटेलिजेंस को जोड़ते हैं, जो हार्डवेयर की गहरी समझ रखता है. इसमें अगर फ्रंटियर-स्केल रिसोर्स के साथ एक हाई-एजेंसी कल्चर भी जोड़ दिया जाए, तो आपको सचमुच कुछ अनोखा हासिल करने का मौका मिलता है.

देवेंद्र ने आगे कहा कि मैं उन क्षेत्रों को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हूं, जिनके प्रति मैं सालों से जुनूनी रहा हूं. रोबोटिक्स रिसर्च से लेकर Mistral और TML की फाउंडिंग टीमों में AI मॉडल बनाने तक. ये दोनों ही असाधारण लोगों के साथ की गई असाधारण यात्राएं थीं, जिन्होंने इंटेलिजेंस को बिल्कुल जमीन से ऊपर तक बनाने के बारे में मेरी सोच को आकार दिया.

Advertisement

मुझे यहाँ तक पहुंचाने वाली हर चीज के लिए मैं आभारी हूं, और अब मैं काम शुरू करने का और इंतजार नहीं कर सकता.

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026: 'लक पर थोड़ा कम विश्वास..' एक्टर्स पर ऐसा क्यों बोले Nawazuddin Siddiqui?
Topics mentioned in this article