CV बनाएं तो याद रखें, बायोडाटा में इन बातों को जरूर लिखें, बढ़ जाएंगे नौकरी मिलने के चांस

नौकरी पाने के लिए सबसे पहले किसी व्‍यक्ति का  CV यानी रिज्‍यूमे ही देखा जाता है. एक तरह से वही किसी व्‍यक्ति का पहला इंप्रेशन होता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

नौकरी पाने के लिए सबसे पहले किसी व्‍यक्ति का  CV यानी रिज्‍यूमे ही देखा जाता है. एक तरह से वही किसी व्‍यक्ति का पहला इंप्रेशन होता है. इसलिए बहुत जरूरी है कि CV या बायोडाटा प्रोफेशनल हो. क्‍योंकि वही इंटरव्यू तक पहुंचने का रास्ता बनाता है. कई उम्मीदवार अच्छी योग्यता होने के बावजूद सिर्फ खराब CV के कारण रिजेक्ट हो जाते हैं. 

बायोडाटा में इन बातों को जरूर लिखें

पर्सनल डिटेल्स 
पर्सनल डिटेल्स जरूर हों. जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, शहर का नाम. प्रोफेशनल ईमेल आईडी दें. इसके अलावा बहुत अधिक पर्सनल डिटेल्‍स की जरूरत नहीं होती. 

करियर ऑब्जेक्टिव 
करियर ऑब्जेक्टिव जरूर होना चाहिए. 2-3 लाइन्‍स में बताएं कि आप किस फील्ड में काम करना चाहते हैं. कंपनी को क्या वैल्यू दे सकते हैं. जिस रोल के लिए एप्‍लाई कर रहे हैं, उसके अनुसार भी करियर ऑब्‍जेक्टिव दे सकते हैं. 

एजुकेशनल क्‍वालिफिकेशन 
इसे क्रम में दें. जैस 10वीं, फिर 12वीं, ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन और प्रोफेशनल कोर्स की जानकारी. हर क्‍वालिफिकेशन के साथ बोर्ड/यूनिवर्सिटी का नाम, जिस वर्ष में पास किया हो और प्रतिशत जरूर मेंशन करें. 

Advertisement

जॉब इंटरव्‍यू देने से पहले जरूर जान लें इन 5 ट्रिकी सवालों के जवाब

प्रोफेशनल स्किल्स 
जॉब से जुड़ी टेक्निकल और सॉफ्ट स्किल्स को हाइलाइट करना ना भूलें. जैसे Communication Skills, MS Office, Coding, Data Analysis आदि के बारे में बताएं. 

वर्क एक्सपीरियंस 
आपने जहां भी काम किया हो, या इंटर्नशिप की हो, उसे जरूर लिखें. अपनी उपलब्धियों को पॉइंट्स में बताएं. 

Advertisement

अचीवमेंट्स और सर्टिफिकेट्स
प्रोफेशनल अचीवमेंट्स, अवॉर्ड, ट्रेनिंग या सर्टिफिकेट के बारे में बताएं. इससे बायोडेटा में दम नजर आता है. 

CV में क्या ना लिखें- 

  • गलत जानकारी या झूठ ना लिखें
  • बहुत लंबा CV ना बनाएं (1 से 2 पेज काफी है)
  • स्पेलिंग और ग्रामर मिस्टेक्स से बचें. 
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: हमला या समझौता, ट्रंप क्या करेंगे? Donald Trump | Iran US Ceasefire | America
Topics mentioned in this article