CA और CS Toppers को कहां मिलती है नौकरी? दोनों की Salary में किना होता है अंतर, जानिए फुल डिटेल यहां

CA Topper Salary in India : सीए और सीएस टॉप दोनों के रोल्स अलग-अलग होते हैं और सैलरी में भी बड़ा अंतर होता है. शुरुआत से ही इन्हें अच्छा पैकेज मिलता है और जैसे-जैसे एक्सपीरिएंस बढ़ता है, सैलरी भी ग्रोथ करती जाती है. जानिए टॉपर्स को कितना फायदा होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चार्टड अकाउंटेंट्स (CA) टॉपर्स को बड़ी कंपनियों और ऑडिट फर्म्स हायर करते हैं.

CA-CS Topper Salary: सीए और सीएस सबसे पावरफुल फाइनेंस और कॉर्पोरेट प्रोफेशन होते हैं. ये बिजनेस या अकाउंटिंग की दुनिया के धुरंधर माने जाते हैं. सीए को चार्टड अकाउंटेंट (Chartered Accountant) और सीएस को कंपनी सेक्रेटरी (Company Secretary) कहते हैं. दोनों करियर, पैसे, कंपनियों और कानूनी सिस्टम की समझ को नए लेवल पर ले जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि CA और CS में टॉप करने वालों को नौकरी कहां मिलती है, इनकी सैलरी में कितना अंतर होता है. अगर नहीं तो इस आर्टिकल में जानिए..

CA-CS Topper Salary: CA को नौकरी कहां मिलती है

1. चार्टड अकाउंटेंट्स (CA) टॉपर्स को बड़ी कंपनियों और ऑडिट फर्म्स हायर करते हैं. डेलॉइट (Deloitte), PwC, KPMG और अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst & Young) जैसे चार बड़े फर्म्स टॉप रैंकर्स को प्राइम हायरिंग के लिए कॉल करती हैं. 

2. रिलायंस, टाटा, HUL, ITC और L&T जैसी कंपनियों में फाइनेंस और अकाउंटिंग हेड के रोल्स इनके लिए ओपन रहते हैं. 

3. बैंकिंग सेक्टर में भी ICICI, HDFC, एक्सिस और SBI जैसे बैंक टॉप रैंकर्स को प्रॉयरिटी देते हैं.

4. बड़े स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों में CFO या फाइनेंसियल कंट्रोलर के रोल के लिए भी टॉपर्स को ही पहले चुना जाता है.

CA-CS Topper Salary: CS को नौकरी कहां मिलती है

1. कंपनी सेक्रेटरीज (CS) के टॉपर्स को कॉर्पोरेट लॉ, कॉम्प्लायंस और बोर्ड लेवल रोल्स में मौके मिलते हैं.

2. बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों जैसे टाटा, रिलायंस, HUL और ITC में CS टॉपर्स बोर्ड मीटिंग्स, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और कानूनी फंक्शन संभालते हैं.

3. कानूनी और रेगुलेटरी फर्म्स में भी उनका सेलेक्शन किया जाता है, जहां कंपनी लॉ और SEBI या ROC से जुड़े कामों में एक्सपर्ट्स की जरूरत होती है.

Advertisement

4. बैंकिंग और फाइनेंसियल सेक्टर में कंप्लायंस और कॉर्पोरेट एडवाइजरी रोल्स के लिए भी CS टॉपर्स को प्रॉयरिटी दी जाती है.

5. ग्लोबल MNCs में टॉप CS रैंकर्स को कॉर्पोरेट गवर्नेंस और लीगल एडवाइजरी के अहम रोल्स भी मिलते हैं.

CA-CS Topper Salary: CA-CS टॉपर की सैलरी में अंतर

सीए टॉपर भारत में आमतौर पर 15-25 लाख सालाना से शुरुआत करते हैं. अगर किसी ने सिंगल-एटेम्प्ट में पास किया है, तो उनका पैकेज 11-15 लाख सालाना तक रहता है. CS टॉपर्स की शुरूआती सैलरी इससे थोड़ी कम होती है, जो करीब 6-12 लाख साल हो सकती है. छोटी कंपनियों में सीए फ्रेशर्स को 5-8 लाख सालाना भी मिल सकता है. जैसे-जैसे एक्सपीरिएंस बढ़ता है, सीए और सीएस दोनों की सैलरी में बढ़ोतरी होती है.

Advertisement

शुरुआती 5-10 साल में सीए 20-30 लाख सालाना तक कमा सकते हैं, जबकि सीएस 12-20 लाख तक पहुंच सकते हैं. 10-20 साल काम करने के बाद सीए 30-50 लाख और टॉप लेवल रोल्स में 50-70 लाख रुपए या उससे भी ज्यादा साल का हो सकता है. वही, CS की इस समय तक 20-35 लाख तक हो सकती है. टॉप लेवल रोल्स में 40-50 लाख सालाना तक पहुंच सकते हैं. हालांकि, यह सेक्टर और कंपनी पर भी डिपेंड करता है.

Female Toppers 2026: CA से लेकर NEET और JEE तक, ये हैं देश की 5 'सुपर गर्ल्स'

Featured Video Of The Day
Ayatollah Khamenei को मशहद में दफनाया जाएगा, श्रद्धांजलि सभा के बाद होंगे सुपुर्द-ए-खाक | BREAKING
Topics mentioned in this article