7 minutes ago

UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है. ये एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा. 8, 9 और 10 जून को प्रदेश के 75 जिलों में ये परीक्षा होगी. यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 28 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल  होंगे. एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की कोई नकल या गड़बड़ी न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है. सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बसों में 50 फीसदी की छूट का ऐलान भी किया है. 

पेपर से जुड़ी जानकारी-

1.पहली शिफ्ट - सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक

रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 08:00 से 09:30 बजे तक

2.दूसरी शिफ्ट दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 तक

रिपोर्टिंग टाइम: दोपहर 01:00 से 02:30 बजे तक

UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE UPDATES-

Jun 08, 2026 08:16 (IST)

झांसी स्टेशन पर किताबों के साथ गुजरी रात, UP पुलिस परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों का अनोखा अंदाज

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का एग्जाम देने झांसी पहुंची एक महिला उम्मीदवार ने कहा, हम 2023 से पेपर दे रहे हैं. इससे पहले 2024 में दिया था, हमारी इस बार तैयारी पूरी है. रास्ते में आते समय कुछ परेशानी होती है. पुलिस बनकर समाजसेवा करेंगे.

Jun 08, 2026 07:54 (IST)

UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: 7 से 10 जून तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आज से शुरू हो रही है. रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. 7 से 10 जून तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, लखनऊ-गोरखपुर रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, परीक्षा आज से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगी. सभी स्पेशल ट्रेनों में 12 कोच लगाए जाएंगे, लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है. 

Jun 08, 2026 07:49 (IST)

UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: UP सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 30 हजार AI कैमरों से मिनट-टू-मिनट निगरानी

UP Police Sipahi Bharti Pariksha LIVE: डीआईजी सत्यार्थ पंकज ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए राज्य में एक थ्री ट्रायल कंट्रोल रूम बनाया गया है. पूरे प्रदेश के 1,183 परीक्षा केंद्रों पर 30,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए लाइव निगरानी रखी जाएगी. इस बार सुरक्षा व्यवस्था को हाई-टेक बनाते हुए AI सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है. अगर किसी भी सेंटर पर मिनट-टू-मिनट निगरानी के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी होती है, तो AI सॉफ्टवेयर तुरंत भर्ती बोर्ड के मुख्य कंट्रोल रूम में वॉर्निंग अलार्म बजा देगा, जिससे तुरंत एक्शन लिया जा सके.

Jun 08, 2026 07:15 (IST)

UP Police Constable Exam Live: रेलवे स्टेशन पर पहुंची उम्मीदवारों की भीड़

UP Police Constable Exam Live: यूपी पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए झांसी पहुंच रहे उम्मीदवारों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर जुटने लगी है.

Advertisement
Jun 08, 2026 07:11 (IST)

UP police Sipahi Bharti Live: कानपुर में 1,17,000 उम्मीदवार देंगे एग्जाम

UP police Sipahi Bharti Live: कानपुर के 56 केंद्रों पर ये एग्जाम होगा. करीब 1,17,000 उम्मीदवार ये परीक्षा देंगे.

Jun 08, 2026 07:03 (IST)

UP police Sipahi Bharti Live: कुल 6 शिफ्टों में होगा एग्जाम

UP police Sipahi Bharti Live: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को होगा. तीन दिनों कुल 6 शिफटों में यह परीक्षा पूरी कराई जाएगी

Featured Video Of The Day
'7 फेरों का फंदा'; Trisha से Anu Meena तक... दहेज के दानवों ने कैसे उजाड़ दी बेटियों की दुनिया?