UPSSSC सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू, UP PET पास होना जरूरी

UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026: यूपी में निकली सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हो चुके हैं. पीईटी परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
UPSSSC ने निकाली है सीनियर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हो चुके हैं. UPSSSC की तरफ से कुल 132 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. कुछ दिन पहले इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया था. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है और कब तक अपना फॉर्म जमा करवाया जा सकता है. 

नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें 

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 14 सितंबर 2026
  • आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 14 अक्टूबर 2026
  • आवेदन में करेक्शन की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2026
  • परीक्षा कब होगी: नवंबर तक 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए PET 2025 स्कोर अनिवार्य है. यानी जिन उम्मीदवारों ने पीईटी नहीं दिया था, या फिर जो इस परीक्षा में पास नहीं हो पाए, वो इस भर्ती लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. UPSSSC की तरफ से तमाम भर्तियों के लिए हर साल PET परीक्षा करवाई जाती है, इसमें पास होने वाले अभ्यर्थी ही आयोग की भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं. 

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से डिग्री होना जरूरी है. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल तक होनी चाहिए. सभी वर्गों के लिए आवेदन की फीस महज 25 रुपये रखी गई है. 

ऐसे करें आवेदन 

  • सीनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Applicant Segment में जाकर Candidate Registration पर क्लिक करें.
  • यहां अपने PET 2025 रजिस्ट्रेशन नंबर और क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉगिन करें.
  • फॉर्म खुलेगा, इसमें अपनी तमाम जरूरी जानकारी भरें. 
  • जरूरी डॉक्यूमेंट और फोटो-सिग्नेचर अपलोड करें. 
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें 

ये भी पढ़ें - असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नियम बदलने की तैयारी, उम्र सीमा और परीक्षा पैटर्न पर बनेगी नई नीति

Advertisement
Topics mentioned in this article
UPSSSC Vacancy
Upsssc Jobs
UP Jobs
UPSSSC Senior Instructor Recruitment 2026