यूपी में Pharmacist बनने का सुनहरा मौका, 560 पदों के लिए 9 मार्च से आवेदन शुरू, फुल डिटेल जानिए यहां

UPSSSC ने फार्मासिस्ट के 560 पदों पर भर्ती निकाली है. 9 मार्च से 29 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें. योग्यता, उम्र और सैलरी की पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को बेहतरीन सैलरी मिलेगी. पे-स्केल ₹5,200 से ₹20,200 के बीच है .

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026:  उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फार्मासिस्ट के खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आपने फार्मेसी में डिप्लोमा किया है और यूपी पीईटी (PET 2025) की परीक्षा पास की है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है. आयोग ने इस बार फार्मासिस्ट के कुल 560 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं.  इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह है कि आवेदन करने के लिए आपको बहुत ज्यादा भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं है, सारा काम ऑनलाइन ही होगा.

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026:  इन तारीखों को कर लीजिए नोट

भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 28 फरवरी 2026 को ही जारी कर दिया गया है. आवेदन की प्रक्रिया 9 मार्च 2026 से शुरू होगी और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 29 मार्च 2026 रखी गई है. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो आप 5 अप्रैल 2026 तक उसमें सुधार (Correction) कर सकते हैं.

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026:  कौन कर सकता है अप्लाई? 

  1. आपके पास UP PET 2025 का वैलिड स्कोर कार्ड होना चाहिए.
  2. आपने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या उसके बराबर की पढ़ाई की हो.

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : उम्र सीमा

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट भी मिलेगी.

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : आवेदन फीस है केवल 25 रूपये

चाहे आप जनरल कैटेगरी से हों, OBC हों, EWS हों या फिर SC/ST और महिला उम्मीदवार, सभी के लिए आवेदन फीस सिर्फ 25 रूपये रखी गई है. आप इसे नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए ऑनलाइन जमा कर सकते हैं.

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस

सेलेक्ट होने वाले कैंडीडेट को अच्छी सैलरी मिलेगी. पे-स्केल 5,200 से 20,200 के बीच है और इसमें 2800 का ग्रेड पे शामिल है. यह लेवल-5 की नौकरी है, जिसमें सरकारी भत्ते भी मिलते हैं.

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : सिलेक्शन कैसे होगा?

सबसे पहले PET 2025 के स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद एक मुख्य लिखित परीक्षा होगी. जो लोग इसे पास करेंगे, उन्हें मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

Advertisement

UPSSSC Pharmacist Recruitment 2026 : कैसे भरें फॉर्म?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • वहां 'Pharmacist Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करिए.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरिए.
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करिए.
  • 25 की फीस जमा करें और फाइनल फॉर्म का प्रिंट निकाल लें.
Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान के इश्फहान में परमाणु ठिकाने पूरी तरह तबाह | BREAKING NEWS