UP PET पहले दिन की परीक्षा में पूछे गए थे ऐसे सवाल, क्या आपको आता है इसका आंसर?

UP PET 6 September Question: ऐसे भी लोग हैं जो UP PET पेपर में पूछे गए सवाल के बारे में जानना चाह रहे हैं, जिन्होंने इस साल पेपर नहीं दिया उन्हें सवाल देखना है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

UP PET Question Paper: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने यूपी पीईटी (UP PET) की  पहले दिन की परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त हो गई. इस परीक्षा में जो सवाल पूछे गए थे उसमें, कई उम्मीदवारों के लिए ये सवाल मुश्किल और आसान दोनों रहे. जब उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पूछी गई गई तो मिलीजुली रिएक्शन देखने को मिले. लेकिन कई ऐसे भी लोग हैं जो पेपर में पूछे गए सवाल के बारे में जानना चाह रहे हैं, जिन्होंने इस साल पेपर नहीं दिया उन्हें सवाल देखने हैं.ऐसे में हमारे पास पूछे गए सवालों लिस्ट है, जिसे आप देख सकते हैं, और जवाब तलाश कर रहे हैं.

पहले दिन की शिफ्ट के कुछ सवाल.

  1. हड़प्पा सभ्यता किस युग से संबंधित है?

  2. पुणे में उद्यमिता विकास सम्मेलन 2025 का विषय क्या था?
  3. विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
  4. एशियाई खेल कितने वर्षों में एक बार आयोजित होते हैं?
  5. बुद्ध ने किस उम्र में परिनिर्वाण (अंतिम मुक्ति) प्राप्त की?
  6. जनवरी 2025 में कौन-सा देश आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स समूह का 10वाँ पूर्ण सदस्य बना?
  7. कांगटो भारत की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है, यह किस राज्य में स्थित है?
  8. महावीर ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर मोक्ष प्राप्त किया?
  9. बंगाल ब्रिटिश इंडिया सोसाइटी की स्थापना कब हुई थी?
  10. ईस्ट इंडियन एसोसिएशन की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
  11. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
  12. शिकागो में धर्म संसद का आयोजन किस वर्ष हुआ था
  13. चंद्रयान-3 किस वर्ष प्रक्षेपित किया गया था?
  14. भारत के पश्चिम में कौन-सा सागर स्थित है?
  15. विजय स्तंभ कहां पर स्थित है?
  16. जैविक विविधता (संशोधन) अधिनियम, 2023 कब लागू हुआ था?
  17. विश्व की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
  18. अम्ल को किस पदार्थ से बने कंटेनरों में संग्रहित किया जाता है?
  19. गुड़हल के पौधे का फूल कैसा होता है?
  20. प्रकाश की गति और माध्यम में प्रकाश की गति के अनुपात को क्या कहते हैं?
  21. अल्पविकसित अर्थव्यवस्था का क्या अर्थ है?
  22. राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान कौन सा अनुच्छेद लागू होता है?
  23. 1928 में भारत का संविधान किसके द्वारा तैयार किया गया था?
  24. भारत के विभाजन को ब्रिटिश सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने की घोषणा किसने की थी?
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Iran में चला Trump का Pilot Rescue मिशन! Bharat Ki Baat Batata Hoon