UPSSSC ने 12वीं पास वालों के लिए निकाली नौकरी, मिलेगी मोटी वेतन, इस दिन से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते हुए मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करना होगा. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इन पदों के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं कक्षा पास की हो.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने वन रक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) और वन्य जीव रक्षक (वाइल्ड लाइफ गार्ड) के कुल 708 पदों पर भर्ती निकाली है. सरकारी नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए ये एक अच्छा मौका है.  यूपीएसएसएससी ने जिन 708 पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें वन रक्षक (सामान्य चयन) के 318, वन्यजीव रक्षक (सामान्य चयन) के 10, वन रक्षक (विशेष चयन) के 329, और वन्यजीव रक्षक (विशेष चयन) के 51 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें ऑनलाइन के जरिए अप्लाई करना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 30 जून से शुरू हो जाएगी. जो कि 20 जुलाई तक चलने वाली है. जो उम्मीदवार आवेदन करने की इच्छा रखते हैं वो समय सीमा के अंदर अप्लाई कर दें.

कौन कर सकते हैं आवेदन

इन पदों के लिए वो उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने 12वीं कक्षा पास की हो. इसी के साथ ही नोटिफिकेशन में बताए गई पढ़ाई से जुड़ी सारी शर्ते पूरा करता हो. वीं उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है. आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में कई सारे चरण शामिल हैं, जो कि शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी), चिकित्सा परीक्षण, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हैं.  जो भी उम्मीदवार इन चरणों को पूरा करेगा, उन्हें सैलरी के तौर पर हर महीने 19,900 से 63,200 रुपये मिलेंगे.

कैसे करें आवेदन

30 जून को यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन का लिंक एक्टिव हो जाएगा. इस लिंक पर जाकर आपको फॉर्म भरना होगा.  मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करने होंगे. इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करना होगा.

Advertisement

जो कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं वो यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर इस भर्ती के नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें.

Featured Video Of The Day
Boxing सिर्फ़ चोट नहीं, हिम्मत भी! Priya Ghanghas, Arundhati Choudhary को कहां से मिलता है मोटिवेशन?