भारत में UPSC तो पाकिस्तान की सिविल सर्विस परीक्षा को क्या कहते हैं? जानें कैसा होता है एग्जाम

भारत की तरह पाकिस्तान में भी सिविल सर्विस एग्जाम होता है. लेकिन वहां इसे सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज यानि कि CSS कहा जाता है. भारत के UPSC की तरह पाकिस्तान में यह एग्जाम फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन (FPSC) कराता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पाकिस्तान में सिविल सर्विस एग्जाम कैसे होता है

भारत में IAS और IPS अधिकारियों का एक अलग ही रुतबा है. ये सरकारी अधिकारी देश की प्रशासनिक रीढ़ माने जाते हैं. देश में सही नीतियां लागू करने से लेकर प्रशासन को चलाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने जैसी बड़ी जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर होती है. इन अफसरों का चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के जरिए होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में शीर्ष स्तर के सरकारी अफसर कैसे बनते हैं? क्या वहां भी हमारे जैसे कठिन एग्जाम होते हैं? चलिए जानते हैं - 

पाकिस्तान में अफसर बनने के लिए कौन-सा एग्जाम?

भारत की तरह पाकिस्तान में भी सिविल सर्विस एग्जाम होता है. लेकिन वहां इसे सेंट्रल सुपीरियर सर्विसेज यानी CSS कहा जाता है. भारत के UPSC की तरह पाकिस्तान में यह एग्जाम फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन (FPSC) कराता है. इसके अलावा पड़ोसी मुल्क में IAS (Indian Administrative Service) की जगह PAS (Pakistan Administrative Service) और IPS (Indian Police Service) की जगह PSP (Police Service of Pakistan) ले लेता है.

कैसा होता है CSS एग्जाम? 

पाकिस्तान में हर साल CSS एग्जाम का आयोजन किया जाता है. इसमें शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 30 साल होनी चाहिए. यह एग्जाम दो चरणों में होता है. इसमें लिखित और इंटरव्यू शामिल है. FPSC टेस्ट में 12 अलग-अलग सब्जेक्ट होते हैं. इसमें 6 सब्जेक्ट्स अनिवार्य और 6 ऑप्शनल है. इस एग्जाम में 1200 में से 600 मार्क्स लाना जरूरी है.

उम्मीदवार इस एग्जाम को ज्यादा से ज्यादा तीन बार ही दे सकता है. यह एग्जाम भी भारत के UPSC एग्जाम की तरह कठिन माना जाता है. 2019 में 14,521 उम्मीदवार ने CSS परीक्षा दी थी, जिसमें से केवल 214 उम्मीदवार ही कामयाबी हासिल कर पाए थे. ये आंकड़ा बताता है कि पाकिस्तान में भी सिविल सर्विसेज एग्जाम क्रैक करना आसान नहीं है.

मिडिल ईस्ट देशों में कब होंगे बोर्ड एग्जाम? फिर स्थगित हो गईं परीक्षाएं

Featured Video Of The Day
Iran-Israel War | ईरान के गेम में फंस गई दुनिया? | Trump | Khamenei | Dekh Raha Hai India