UPSC ने जारी किया 933 वैकेंसी का सर्विस-वाइज ब्रेकअप, जानें इस साल IAS, IPS, IFS के कितने पदों पर होगाी भर्ती

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है. सबसे पहला चरण प्रीलिम्स होता है. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा देने का मौका मिलता है. जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा को पास करते हैं उन्हें आखिरी राउंड यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए कुल 150 पद रखे गए हैं.

UPSC CSE Vacancy 2026: केंद्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए सेवा-वार वैकेंसी का ब्रेकअप जारी कर दिया है.  UPSC इस साल कुल 933 पदों पर भर्ती करने वाला है. ये भर्ती IAS, IPS, IFS सहित कई पदों पर की जानी है. इस साल भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के कुल 180 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें 72 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं. 27 पद एससी, 14 पद एसटी, 49 पद ओबीसी और 18 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित किए गए हैं.

IPS के कितने पदों पर होगी भर्ती?

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए कुल 150 पद रखे गए हैं. इनमें 62 पद अनारक्षित, 19 पद एससी, 17 पद एसटी, 37 पद ओबीसी और 15 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं. वहीं  भारतीय विदेश सेवा (IFS) के लिए कुल 40 पद रखे गए हैं. इनमें 16 पद अनारक्षित, 6 पद एससी, 3 पद एसटी, 11 पद ओबीसी और 4 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं. भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में 94 पद और एक अन्य राजस्व सेवा में 180 पद शामिल हैं. इस तरह से  इन सभी सेवाओं और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए इस बार 933 पद भरे जाने हैं.

24 मई को है परीक्षा

आयोग की और से जारी जानकारी के नोटिफिकेशन के अनुसार, UPSC CSE 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई 2026 को आयोजित की जाएगी. 933 पदों में से 397 पद अनारक्षित (UR), 243 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 133 पद अनुसूचित जाति (SC), 72 पद अनुसूचित जनजाति (ST) और 88 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए रखे गए हैं. दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए कुल 33 पद आरक्षित किए गए हैं.

बता दें कि यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है. सबसे पहला चरण प्रीलिम्स होता है. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेन्स परीक्षा देने का मौका मिलता है. जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा को पास करते हैं उन्हें आखिरी राउंड यानी इंटरव्यू  के लिए बुलाया जाता है. जिसके बाद अंतिम मेरिच लिस्ट बनाई जाती है.  अंतिम मेरिट लिस्ट में मेन परीक्षा और इंटरव्यू के अंक जोड़े जाते हैं. मेन परीक्षा कुल 1750 अंक की होती है. जबकि इंटरव्यू 275 अंक का होता है. इन दोनों में प्राप्त अंकों के आधार पर रिजल्ट बनाया जात ैह.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Yogi को 'भीतरी लोगों से डर',Ramdev ने साफ जवाब दे दिया |Chakravyuh | Sucherita Kukreti