जल्द जारी होगा UPSC CSE 2025 रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल और चेक करने का तरीका

UPSC CSE Result will be release soon 2026 : UPSC जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर सकता है. इंटरव्यू प्रक्रिया फरवरी के अंत में पूरी हुई थी. उम्मीदवार मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UPSC हर साल इंटरव्यू राउंड खत्म होने के कुछ दिनों बाद फाइनल परिणाम घोषित करता है.

UPSC CSE 2025 result date : यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही CSE 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी करने वाला है. जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू यानी पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड पूरा कर लिया है. वो अब अपने फाइनल रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि इंटरव्यू की प्रोसेस फरवरी 2026 के लास्ट वीक में ही पूरी हुई है. इसलिए उम्मीद की जा रही है कि मार्च के पहले या दूसरे हफ्ते में मेरिट लिस्ट घोषित कर दी जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और सेलेक्शन स्टेटेस आसानी से देख सकेंगे.

UPSC CSE 2025 result date : कब जारी होगा UPSC CSE 2025 का रिजल्ट?

UPSC हर साल इंटरव्यू राउंड खत्म होने के कुछ दिनों बाद फाइनल परिणाम घोषित करता है. इस बार पर्सनैलिटी टेस्ट जनवरी 2026 से शुरू होकर फरवरी के अंत तक चले. ऐसे में संभावना है कि आयोग मार्च 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते में फाइनल रिजल्ट जारी कर देगा. उम्मीदवारों को यूपीएससी ने ये सलाह भी दी है कि वो किसी अफवाह पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट हासिल करें.

UPSC CSE 2025 result date : किन सेवाओं में मिल सकता है मौका?

UPSC CSE भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है. अंतिम मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को उनकी रैंक, कैडर पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर अलग-अलग सर्विसेज में ज्वाइनिंग मिल सकती है. इनमें शामिल हैं:

• भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)

• भारतीय पुलिस सेवा (IPS)

• भारतीय विदेश सेवा (IFS)

• भारतीय राजस्व सेवा (IRS)

• भारतीय व्यापार सेवा

• अन्य ग्रुप A और ग्रुप B केंद्रीय सेवाएं

इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट कुल 275 अंकों का होता है. जो लास्ट रैंक तय करने में अहम भूमिका निभाता है.

UPSC CSE 2025 result date : UPSC CSE 2025 रिजल्ट ऐसे करें चेक

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वोबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

स्टेप 2: होमपेज पर दिखाई देने वाले ‘UPSC CSE Final Result 2025' लिंक पर क्लिक करें.

स्टेप 3: अपनी लॉगिन डिटेल्स या रोल नंबर दर्ज करें.

स्टेप 4: स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

Featured Video Of The Day
Dubai में ईरान का बड़ा ड्रोन हमला | Iran Israel War | US Iran War | Trump | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article