UPSC Result
UPSC Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं. इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. उनके अलावा दूसरे नंबर पर राजेश्वरी सुवे एम और तीसरे नंबर पर अकांश ढुल हैं. इस बार 958 उम्मीदवार यूपीएससी में सफल हुए हैं. इसके अलावा 258 कैंडिडेट्स को आयोग ने रिजर्व लिस्ट में रखा है. पास होने वाले सभी उम्मीदवारों के नाम वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं.
ये रही टॉपर्स की लिस्ट
- अनुज अग्निहोत्री
- राजेश्वरी सुवे एम
- अकांश ढुल
- राघव झुनझुनवाला
- ईशान भटनागर
- ज़िनिया अरोड़ा
- ए आर राजा मोहिदीन
- पक्षाल सेक्रेटरी
- आस्था जैन
- उज्ज्वल प्रियंक
किस कैटेगरी के कितने उम्मीदवार?
- सामान्य (General)- 317
- ईडब्ल्यूएस (EWS) - 104
- ओबीसी (OBC) - 306
- अनुसूचित जाति (SC) - 158
- अनुसूचित जनजाति (ST) - 73
जल्द जारी होगी कटऑफ
आयोग की तरफ से बताया गया है कि उम्मीदवारों की मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. परीक्षा के कट-ऑफ अंक भी जल्द ही आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे.
Featured Video Of The Day
Ali Khamenei की मौत के बाद Iran के नए लीडर को लेकर Trump का चौंकाने वाला बयान! | Iran Israel War