UPSC 2026 : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) में असिस्टेंट कमांडेंट (AC) के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. आपको बता दें कि इस बार यूपीएससी ने कुल 349 पदों पर वैकेंसी निकाली है. अलग-अलग फोर्स के हिसाब से पदों का बंटवारा किया गया है, जो इस प्रकार है-
यह भी पढ़ें- क्रिकेट मैच रिकॉर्ड करने वाले कैमरामैन की नौकरी कैसे मिले? जानें सैलरी और प्रोसेस
CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल): 106 पद
BSF (सीमा सुरक्षा बल): 108 पद
CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल): 70 पद
SSB (सशस्त्र सीमा बल): 53 पद
ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस): 12 पद
तारीखों का रखें खास ख्याल
आवेदन की खिड़की 12 फरवरी से खुल चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 है. वहीं, इसकी लिखित परीक्षा 19 जुलाई को होने की संभावना है.
कौन कर सकता है अप्लाई?
उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (Bachelor's degree) की डिग्री होनी चाहिए.
आपकी उम्र कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 25 साल होनी चाहिए. यानी आपका जन्म 2 अगस्त 2001 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए. हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के हिसाब से उम्र में छूट दी जाएगी.
फिजिकल टेस्ट
असिस्टेंट कमांडेंट बनने के लिए सिर्फ पढ़ाई ही काफी नहीं है, आपको शारीरिक रूप से भी फिट होना होगा.
पुरुषों के लिएलंबाई कम से कम 165 सेमी और सीना 81-86 सेमी होना चाहिए. फिटनेस टेस्ट में 100 मीटर की दौड़ 16 सेकंड में, 800 मीटर की दौड़ 3 मिनट 45 सेकंड में, 3.5 मीटर की लंबी कूद और 7.5 किलो का शॉट पुट 4.5 मीटर दूर फेंकना होगा.
लंबाई कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए. फिटनेस टेस्ट में 100 मीटर की दौड़ 18 सेकंड में, 800 मीटर की दौड़ 4 मिनट 45 सेकंड में और 3 मीटर की लंबी कूद लगानी होगी.
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर "CAPF Assistant Commandant 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें.
- सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- फॉर्म भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें.
- जनरल और OBC उम्मीदवारों के लिए फीस 200 रुपये है, जबकि महिलाओं और अन्य आरक्षित श्रेणियों के लिए यह नि:शुल्क है.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर ले लें.